sundarkand
✕

चिराग पासवान राजग की बैठक में आमंत्रित, स्वास्थ्य कारणों से नहीं होंगे शामिल

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (14:24 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें संसद के बजट सत्र के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया है।
 
लोजपा सूत्रों ने बताया कि पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इसमें शामिल नहीं होगे। उन्होंने बताया कि वे सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है।
ALSO READ: Budget 2021-22 : बजट सत्र के लिए पीएम मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता
लोजपा बिहार चुनाव में केवल 1 सीट जीत पाई थी लेकिन उसने जद (यू) को काफी नुकसान पहुंचाया था। जद (यू) की सीटों की संख्या 71 से गिरकर 43 रह गई थी जिसके कारण कुमार की पार्टी ने पासवान की आलोचना की थी और इसके कुछ नेताओं ने सवाल किए थे कि क्या पासवान को केंद्र में राजग का अब भी हिस्सा बनाए रखना चाहिए?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक पासवान ने कई बार कहा है कि वे केंद्र में भाजपा के सहयोगी हैं। भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने भी बिहार चुनाव में जद (यू) के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने के लिए पासवान की निंदा की थी। पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का इशारा करता है कि अपने कुछ अहम सहयोगियों को खो चुकी भाजपा लोजपा को अपना सहयोगी समझती है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख