ramcharitmanas
✕

Budget 2021-22 : भाजपा का दावा, 'गेम चेंजर' होगा इस बार का बजट...

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (18:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के संसद में पेश होने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को दावा किया इस बार का आम बजट गेम चेंजर होगा और देश में आर्थिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से प्रभावित होने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है और तेजी से सुधार देखा जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता जफर इस्लाम के साथ संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े और श्रम बल की भागीदारी भी अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत करती है।

उन्होंने कहा, अच्छा अर्थशास्त्र ही अच्छी राजनीति है और यह नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य भी रहा है। इसी लक्ष्य पर 2021 का बजट आधारित होगा, जो गेम चेंजर होगा। इस्लाम ने कहा कि इस बार का बजट आर्थिक विकास के नए युग की शुरुआत करेगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि सभी आर्थिक मापदंड संकेत करते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली चुकी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह और बेहतर होने वाली है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

जियो IPO पर एनालिस्ट्स बुलिश, लिस्टिंग पर 15-20% तक बढ़त की उम्मीद

भारत के सबसे बड़े IPO पर बोले उदय कोटक, कहा- जियो ने बदल दी देश की डिजिटल तस्वीर

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

अगला लेख