Daily Horoscope
✕

Union Budget 2020-21 : 5 लाख तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, ऑटो सेक्टर को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (10:35 IST)
नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सभी उम्मीदें बजट से हैं। उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।
 
माना जा रहा है कि बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया जा सकता है। ऑटो सेक्टर और हाउसिंग सेक्टर को तेजी देने के लिए सरकार की तरफ से बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।
 
पिछले साल चुनाव के कारण अंतरिम बजट पेश किया गया था, जिसमें 5 लाख रुपए तक टैक्सेबल इनकम टैक्स फ्री है। यह छूट रिबेट के जरिए मिल रही है, लेकिन टैक्स स्लैब 2.5 लाख रुपए से ही शुरू हो रहा है।
 
विशेषज्ञों के मुताबिक आयकर में छूट की लिमिट मौजूदा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाए। अगर सरकार यह घोषणा करती है तो इतनी आमदनी वाले इनकम टैक्स के दायरे से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे और उन्हें रिटर्न भरने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
 
इसके बाद 5 लाख से 10 लाख रुपए इनकम पर टैक्स 20 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत करने की भी मांग की जा रही है।
 
सरकार अगर बजट में यह बड़ा ऐलान करती है तो 10 लाख तक की टैक्सेबल इनकम वालों को वार्षिक 46,800 रुपए की बचत होगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख