sundarkand

पूर्ण बजट पेश न करे मोदी सरकार : कांग्रेस

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (19:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार को आगह किया है कि वह अपने कार्यकाल के अंत में लेखानुदान के बजाय पूर्ण बजट पेश नहीं करे क्योंकि यह संसदीय परंपरा के विरुद्ध होगा और अगर उसने ऐसा किया तो पार्टी संसद के भीतर और बाहर इसका कड़ा विरोध करेगी। 
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने गुरुवार को यहां कहा कि कुछ अखबारों में छपी खबरों के अनुसार सरकार एक फरवरी को लेखानुदान बजट की बजाय पूर्ण बजट पेश कर रही है। संसदीय परंपरा और नियमों के अनुसार कोई भी सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में छह पूर्ण बजट पेश नहीं कर सकती है और अगर मोदी सरकार इस परंपरा का उल्लंघन करती है तो उसे कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार सही में अगर पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी में है तो साफ है कि चुनावी अवसरवादिता से प्रेरित होकर सरकार बजट पेश करना चाहती है और उसकी मंशा संसदीय मर्यादा का उल्लंघन कर चार साल की अपनी विफलता से लोगों का ध्यान बांटने की है। उन्होंने सरकार पर हर मोर्चें पर असफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि इसी असफलता को छिपाने के लिए उसकी मंशा संसदीय परंपरा को तोड़कर लोगों को गुमराह करने की है। 
 
श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अपने कार्यकाल में पांच वित्त वर्ष के लिए बजट पेश कर चुकी है और अगली सरकार के गठन तक के लिए उसे सिर्फ लेखानुदान बजट पेश करना है। आजादी के बाद से लगातार सभी सरकारों ने इसी पंरपरा का अनुपालन किया है और मोदी सरकार को भी इस स्थापित मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और एक फरवरी को सिर्फ लेखानुदान बजट पेश करना चाहिए। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए लेखानुदान बजट पेश करने के बाद सरकार का कार्यकाल सिर्फ 46 दिन का रह जाता है और उसके हिसाब से 365 दिनों के लिए पूर्ण बजट पेश करने का कोई औचित्य नहीं है। 

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख