dharma sangrah
✕

उद्योग संगठन ने टीवी, फ्रिज, ऐसी पर सीमा शुल्क बढ़ाने की मांग की

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (19:18 IST)
नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संगठन (सीईएएमए) ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आयातित तैयार वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाने तथा कलपुर्जों पर शुल्क कम करने की शुक्रवार को मांग की। 
 
 
संगठन ने अंतरिम बजट से पहले सरकार से यह मांग की। संगठन ने टेलीविजन, ऐसी, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन जैसी तैयार वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क बढ़ाने का सुझाव दिया। 
 
संगठन ने कंप्रेसर, खुले सेल और डिस्प्ले पैनल जैसे महत्वपूर्ण कलपुर्जों पर सीमा शुल्क अभी के 10 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत करने की भी मांग की। 
 
सीईएएमए के अध्यक्ष कमल नंदी ने कहा, ‘इससे स्थानीय विनिर्माताओं को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर वस्तुओं का विनिर्माण करने तथा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।’ 
 
संगठन ने स्थानीय स्तर पर तैयार हो रहे उत्पादों पर छूट देने की भी मांग की। उसने कहा कि इससे कलपुर्जों के विनिर्माण का आधार विकसित होगा और मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन मिलेगा। 
 
नंदी ने कहा, ‘हम सीसीटीवी कैमरा और सीसीटीवी रिकॉर्डर पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करते हैं। इससे स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और आयात कम होगा।’

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख