dipawali
✕

budget 2019 : बजट पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (16:44 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह बजट गरीब को शक्ति देगा, किसानों को मजबूती देगा, श्रमिकों को सम्मान देगा, मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करेगा, ईमानदार आयकरदाताओं का गौरवगान करेगा, इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण को गति देगा और अर्थव्यवस्था को बल देगा।
 
 
लोकसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार द्वारा 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने देश के हर व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। हमारा पूरा प्रयास है कि किसानों को सशक्त करके उन्हें वे संसाधन दें जिनसे वे अपनी आय दोगुनी कर सकें। मोदी ने कहा कि ये बजट 'न्यू इंडिया' के लक्ष्यों की प्राप्ति में देश के 130 करोड़ लोगों को नई ऊर्जा देगा। ये बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है।
 
उन्होंने कहा कि ये बजट गरीब को शक्ति देगा, किसान को मजबूती देगा, श्रमिकों को सम्मान देगा, मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करेगा, ईमानदार आयकरदाताओं का गौरवगान करेगा, इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण को गति देगा और अर्थव्यवस्था को बल देगा। मोदी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री किसान निधि' उन किसानों की मदद करेगी जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है। यह योजना किसान कल्याण के मार्ग में एक ऐतिहासिक कदम है।
 
उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते मध्यम वर्ग की आशा-आकांक्षा को कुछ हौसला मिले, इसके लिए हमारी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। मैं मध्यम वर्ग को आयकर में मिली छूट के लिए बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का एक बहुत बड़ा वर्ग आज अपने सपने साकार करने में और देश के विकास को गति देने में लगा हुआ है। उनके लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
 
मोदी ने कहा कि इस बजट से 3 करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्ग के टैक्स देने वालों को और 30-40 करोड़ श्रमिकों को सीधा लाभ मिलना तय हुआ है। किसान उन्नति से लेकर, कारोबारियों की प्रगति तक, आयकर से लेकर आधारभूत संरचना तक, आवास से लेकर स्वास्थ्य सुविधा तक, इकोनॉमी को नई गति से लेकर 'न्यू इंडिया' के निर्माण तक सब पर ध्यान दिया गया है। मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार के प्रयासों से आज देश में गरीबी रिकॉर्ड गति से कम हो रही है।
 
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पहले से चली आ रहीं परंपराओं का पालन करते हुए शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश किया। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में सत्तारूढ़ सदस्यों द्वारा 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच किसानों और करदाताओं को व्यापक राहत की घोषणा की। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख