Daily Horoscope
✕

'जलेबी' जैसा है अरुण जेटली का बजट

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (18:54 IST)
इंदौर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्थिक विशेषज्ञ रितेश जैन ने अरुण जेटली के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट लोकलुभावन नहीं है, बल्कि जलेबी जैसा है। अर्थात सरकार ने चीजों को गोल-गोल घुमाया है। एक हाथ से दिया है तो दूसरे हाथ से ले भी लिया है।
 

उन्होंने कहा कि आयकर छूट नहीं बढ़ाकर सरकार ने मध्य वर्ग खासकर नौकरी पेशा वर्ग को निराश किया है। इसके साथ एजुकेशन सेस 3 से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया है। इसका भार भी इसी वर्ग पर पढ़ना है। स्टैंडर्ड डिडक्शन की चर्चा हुए जैन ने बताया कि इससे मध्य वर्ग को खास फायदा नहीं होगा, लेकिन पेंशनर के लिए जरूर यह फायदे वाली बात है। 
   
जैन ने कहा कि कॉर्पोरेट टैक्स में कमी निश्चित ही अच्छा कदम है। यह टैक्स 30 से घटाकर 25 फीसदी कर दिया गया है, लेकिन लांग टर्म कैपिटन गेन को हटाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट लोकलुभावन नहीं कहा जा सकता। बजट थोड़ा खट्‍टा और थोड़ा मीठा है। कुल मिलाकर मेरी नजर में ठीक है। 
 
अनुमान जो सही साबित हुए : वेबदुनिया से बातचीत करते हुए अपने पिछले वीडियो में रितेश जैन ने अनुमान व्यक्त किया था सरकार लांग टर्म कैपिटल गेन हटाने का विचार कर रही है, लेकिन उसे ऐसा न करते हुए अवधि बढ़ाना चाहिए, लेकिन सरकार ने कैपिटल गेन को हटा दिया।

इसके साथ जैन ने कहा था कि कॉर्पोरेट टैक्स अमेरिका की तर्ज पर घटाकर 25 फीसदी तक ले आना चाहिए। हकीकत में सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30 से घटाकर 25 फीसदी कर दिया। रितेश जैन के दोनों ही अनुमान सही साबित हुए।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख