Daily Horoscope
✕

ग़ाज़ा : इसराइली हमलों में हुई मौतों पर गहरा क्षोभ, संघर्षविराम जारी रखने की अपील

Written By UN
Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (12:37 IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क ने ग़ाज़ा में बीती रात इसराइली सेना के सिलसिलेवार हवाई हमलों में कम से कम 100 फ़िलिस्तीनियों के मारे जाने की ख़बरों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इन हमलों में मुख्यत: रिहायशी इमारतों, विस्थापितों के लिए बनाए गए अस्थाई आश्रय स्थलों और स्कूलों को निशाना बनाया गया। मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि इनमें कम से कम 100 लोगों के मारे जाने और अनेक अन्य के घायल होने की जानकारी है और यह व्यथित कर देने वाली घटना है।
 
समाचार माध्यमों के अनुसार, इसराइल ने हमास द्वारा किए गए एक हमले में एक इसराइली सैनिक के मारे जाने के बाद सिलसिलेवार ढंग से ग़ाज़ा में हमले किए। इसराइली हमलों का अधिकतर निशाना रिहायशी इमारतें, विस्थापितों के लिए बनाए गए शिविर और स्कूल थे।
ALSO READ: ग़ाज़ा : फिलिस्तीनी आबादी ने झेली है 'अकल्पनीय पीड़ा', आपात आश्रय व्यवस्था के लिए प्रयास
मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि इनमें कम से कम 100 लोगों के मारे जाने और अनेक अन्य के घायल होने की जानकारी है और यह व्यथित कर देने वाली घटना है। OHCHR प्रमुख टर्क ने बुधवार को जारी अपने वक्तव्य में ध्यान दिलाया कि पिछले दो वर्षों में ग़ाज़ा में आम फ़िलिस्तीनियों ने ऐसी पीड़ा और कष्टों को झेला है, जिन्हें बयां नहीं किया जा सकता है।
 
ये मौतें एक ऐसे समय में हुई हैं, जब ग़ाज़ा में लंबे समय से पीड़ित आबादी को यह महसूस होने लगा था कि अनवरत हिंसा की इस बौछार का अब अंत हो सकता है। उच्चायुक्त टर्क ने आगाह किया कि यह शान्ति और एक अधिक न्यायोचित व सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने का एक ऐसा अवसर है, जिसे अपनी पकड़ से नहीं छूटने देना होगा।
ALSO READ: साइबर अपराधों से निपटने पर लक्षित पहली यूएन संधि पर 65 देशों ने किए हस्ताक्षर
संघर्ष विराम जारी रखना होगा
क़तर, तुर्कीए और मिस्र की मध्यस्थता के परिणामस्वरूप, इसराइल और हमास के बीच ग़ाज़ा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 सूत्री योजना पर सहमति बनी थी। इसके बाद 11 अक्टूबर से लड़ाई पर विराम रहा है। इस बीच, ज़रूरतमंद आबादी तक विशाल स्तर पर मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं। 
 
उच्चायुक्त टर्क ने सभी युद्धरत पक्षों से उचित भावना के साथ संघर्ष विराम को लागू करने की अपील दोहराई, विशेष रूप से प्रभुत्व रखने वाले पक्षों से, ताकि इसके अनुपालन के लिए यथासंभव प्रयास किए जा सकें। युद्ध के नियम, आम लोगों और नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा करने की सर्वोच्च अहमियत के प्रति बहुत स्पष्ट हैं।
ALSO READ: ग़ाज़ा युद्धविराम एक 'जीवन रेखा' मगर वहां के अस्पताल अब भी जर्जर
उच्चायुक्त टर्क के अनुसार, इसराइल को अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत अपने तयशुदा दायित्वों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा और किसी भी प्रकार के उल्लंघन मामलों की जवाबदेही तय करनी होगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख