manglik dosh calculator
✕

महाकाल की नगरी उज्जैन में 01 से 12 मार्च तक चलेगा विक्रम उत्सव

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (18:27 IST)
vikramutsav 2024
Vikramotsav 2024 Ujjain। महाकाल की नगरी उज्जैन में 1 मार्च से 12 मार्च 2024 तक सम्राट विक्रमादित्य की याद में विक्रमोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। इस विक्रम उत्सव में जहां सम्राट विक्रमादित्य के इतिहास पर परिचर्चा होगी वहीं कई तरह के रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। विक्रमोत्सव 2024 के दौरान उज्जैन में क्षिप्रा के तट पर सूर्य उपासना और महाकाल शिव ज्योति अर्पणम के तहत 25 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक मार्च को विक्रमोत्सव 2024 के भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बाबत अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की पूरी रूप रेखा शेयर की और उज्जैन में स्थापित होने वाली वैदिक घड़ी के महत्व को भी बताया।
 
1 मार्च से 9 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे आयोजित : उज्जैन में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक कला, संस्कृति और भक्ति के रंगों की धूम देखने को मिलेगी। 18 मार्च से 9 अप्रैल तक कालीदास अकादमी में कथक नृत्य, तबला वादन, गीत, संगीत का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान देश विदेश के लाखों लोग यहां आएंगे। करीब सवा महीने तक लोकसंगीत, लोक नृत्य से लेकर शास्त्रीय संगीत के अनेक समारोह आयोजित होंगे। उज्जैन में कई सांस्कृतिक सभागार हैं- मसलन कालिदास अकादमी परिसर,त्रिवेणी संग्रहालय, पॉलीटेक्निक ग्राउंड, विक्रम कीर्ति मंदिर, घंटा घर और क्षिप्रा तट, इन सभी स्थलों पर रंगारंग उत्सव देखने को मिलेंगे।
विक्रमोत्सव 2024: विक्रमोत्सव 2024 के दौरान पूरी उज्जैन नगरी की छटा देखते ही बनती है। यहां के सारे कला और संस्कृति के केंद्र इन दिनों विशेष तौर पर सजे धजे दिखाई देते हैं। विक्रमोत्सव 2024 के दौरान 1 से 9 मार्च तक अनादि पर्व का विशेष आयोजन होगा। इस दौरान पं. कन्हैया मित्तल के भजनों की प्रस्तुति होगी। 7 मार्च को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी दुर्गा नृत्य नाटिका पेश करेंगीं। जबकि 10 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 से 17 मार्च तक यहां श्रीकृष्ण लीला, भक्ति गायन, डांडिया रास, बांसुरीवादन, शंखध्वनि के साथ ही क्लासिकल नृत्यों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 मार्च को राष्ट्रीय विज्ञान समागम, महादेव शिल्प कला और पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव आयोजित होगा।
 
विक्रमादित्य पर परिचर्चा : विक्रमादित्य केंद्रित परिचर्चा 1 - 12 मार्च 2024, स्थान : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

अगला लेख