Daily Horoscope
✕

IRCTC लाया है श्रीलंका घूमने के लिए स्पेशल पैकेज। आप भी कहेंगे, इतना शानदार है, पैकेज घूमना तो बनता है!

गर्मियों की छुट्टियों में बनाइए श्रीलंका घूमने का प्लान आईआरसीटीसी के साथ

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (12:39 IST)
गर्मियों की छुट्टी में विदेश घूमने की इच्छा है तो आईआरसीटीसी लाया है श्रीलंका का खास टूर पैकेज।  सात दिन के इस ख़ास पैकेज में आपको श्रीलंका में रामायण काल के रास्तों से गुजरने का मौका मिलेगा।  श्रीलंका के इस टूर में आपको सभी टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ पौराणिक रामायण काल के धार्मिक स्थानों के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा।

इस पैकेज के तहत टूरिस्ट आंसू के आकार के आइलैंड के टूरिस्ट प्लेसेज का लुत्फ भी उठा सकेंगे। साथ ही कोलंबो पहुंचने के बाद बर्फ से ढंकी नौवारा एलिया की चोटियों से रूबरू हो सकते हैं।  ALSO READ: हवाई यात्रा के दौरान ये आसान टिप्स बनाएंगी आपके सफर को आरामदायक और होगी पैसे की बचत

ऐसे होगी ट्रिप की शुरूआत
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को कोच्चि एयरपोर्ट से फ्लाइट मिलेगी। फ्लाइट 14 जुलाई को सुबह 10:20 बजे रवाना होगी और साढ़े 11 बजे श्रीलंका पहुंच जाएगी।  पहुँचने के बाद टूरिस्ट्स सबसे पहले दांबुला में मानवरी मुन्नेश्वरम मंदिर के दर्शन करेंगे और रात में वहीँ स्टे रहेगा।

दूसरे-तीसरे दिन घूमने का शेड्यूल:
पैकेज के दूसरे दिन टूरिस्ट्स दांबुला केव टेंपल और सिगिरिया फोर्ट घूमेंगे।  इसके बाद थिरु कोनेश्वरम मंदिरऔर श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
तीसरे दिन टूरिस्ट्स को कैंडी एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।  तीसरे दिन उन्हें रॉयल बॉटैनिकल गार्डन्स और पेराडेनिया ले जाया जाएगा।  पैकेज में कैंडी कल्चरल एग्जिबिशन और सैक्रेड टूथ रेलिक टेंपल घूमना भी शामिल है।  

ऐसी होगी बाकी दिनों की आइटनरी
चौथे दिन की शुरुआत बहिरवाकांडा बुद्धा स्टैच्यू के दर्शन से होगी।  इसके बाद टूरिस्ट्स रामबोदा हनुमान मंदिर और नौवारा एलिया की चाय फैक्ट्री घूमने जाएंगे।  पांचवें दिन गायत्री पीडम, सीता अम्मान मंदिर, ग्रेगरी लेक और दिवुरुपोला मंदिर घूमने जाएंगे।  पिन्नावाला एलिफेंट अनाथालय के बाद टूरिस्ट्स श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचेंगे और यहां पंचमुखा अंजनेय मंदिर और केलानिया बुद्धा मंदिर देखेंगे।  कोलंबो के टूर में टूरिस्ट्स को क्लॉक टावर लाइट हाउस, गाले फेस, कोलंबो हार्बर, बेरा लेक, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, नेशनल म्यूजियम, नीलम पोकुआ थिएटर और टाउन हॉल घूमने का मौका मिलेगा।  इसके अगले दिन टूरिस्ट्स कोच्चि रवाना होंगे।

कितना है पैकेज का किराया
सात दिन के इस पैकेज में आने-जाने के हवाई टिकट, खाना, थ्री स्टार होटल में ठहरना, एसी गाड़ियां, एंट्री टिकट्स, वीजा चार्ज, टूर गाइड, ट्रैवल इंश्योरेंस और टैक्स आदि सब कुछ शामिल है।  इस पैकेज की शुरुआत 66,400 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से है।
बाकी जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट देख सकते हैं।  यहां से आपको इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।  साथ ही, यह भी पता लग जाएगा कि अगर आपके साथ बच्चे जा रहे हैं तो उनके लिए किराया कितना होगा।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख