• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. कैलेंडर से होगा टाइगर रिजर्व का प्रचार
Written By ND

कैलेंडर से होगा टाइगर रिजर्व का प्रचार

पर्यटन स्थल
ND

पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य के अनुरूप अचानकमार अभयारण्य एवं टाइगर रिजर्व के प्रचार-प्रसार के कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है। जिसका विमोचन वन संरक्षक आईएन सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

वन संरक्षक सिंह ने कहा कि अचानक मार अभयारण्य एक अद्भुत पर्यटन स्थल है, जहां सैर का अपना अलग रोमांच है। टाइगर रिजर्व बनने से यहां का महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है। अचानकमार के प्रसार-प्रसार के लिए समिति द्वारा कैलेंडर का प्रकाशन एक सद्प्रयास है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय पाठक ने कहा कि समिति का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। आज पर्यटन स्थलों के ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार की जरूरत है, जिससे सभी तक इसकी खूबियां पहुंचे।

डॉ. फणींद्र कुमार राव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अचानकमार अभ्यारण्य में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह यात्रा एक यादगार अनुभव बन सके।