सम्बंधित जानकारी
- इंडोनेशियन जोड़ी से आज भी पार नहीं पा पाए चिराग और सात्विक, मिली लगातार 9वीं हार
- Tokyo Olympics: चौथे दिन कुछ ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
- Tokyo Olympics: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराया
- मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर सलमान खान बोले- आप तो असली दबंग निकलीं
- Tokyo Olympics: मैरीकॉम ने जगाई मेडल की आस, जीत के साथ किया जोरदार आगाज
फिर निराश किया निशानेबाजों ने, फाइनल में जगह बनाने से चूके अंगद और मैराज
टोक्यो:भारतीय निशानेबाजों का टोक्यो ओलंपिक खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन स्कीट स्पर्धा में भी जारी रहा तथा सोमवार को यहां अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान क्रमश: 18वें और 25वें स्थान पर रहकर फाइनल्स में जगह नहीं बना पाये।
अंगद ने असाका शूटिंग रेंज पर संभावित 125 में से 120 जबकि मैराज ने 117 अंक बनाये। स्कीट में चोटी के छह स्थान पर रहने वाले निशानेबाज ही फाइनल्स में जगह बनाते हैं।
भारत ने अभी तक निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उसके 10 मीटर एयर पिस्टल और राइफल निशानेबाजों को भी प्रतिस्पर्धा के पहले दो दिन नाकामी हाथ लगी थी।
#IND shooters Angad Vir Singh Bajwa and Mairaj Khan finish 18th (Score 120) and 25th (Score 117) respectively in the #Men's skeet event in #Shooting #Tokyo2020 #StrongerTogether #UnitedByEmotion
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 26, 2021
दीपक कुमार और दिव्यांश भी हुए थे बाहर
इससे पहले भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जारी रहा जिसमें रविवार को पदक के दावेदार माने जा रहे दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार क्रमश: 26वें और 32वें स्थान पर रहकर क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गये।
दीपक कुमार ने 624.7 अंक बनाये जो कि क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे चीन के हारोन यांग (632.7) से काफी कम था। चीनी निशानेबाज ने क्वालीफिकशन में नया ओलंपिक रिकार्ड भी बनाया। क्वालीफिकेशन में चोटी के आठ निशानेबाज ही फाइनल्स में जगह बनाते हैं।
युवा प्रतिभा दिव्यांश को पदक का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह 622.8 अंक ही बना पाये। दोनों भारतीय निशानेबाजों पर ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिता का दबाव साफ नजर आया और वे अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
इलावेनिल और अपूर्वी क्वालीफिकेशन राउंडर से हुई थी बाहर
इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं।
