Hanuman Chalisa
✕

महिला पत्रकार ने कहा अपमान से बेहतर है गला कटवाना, ISIS ने किया सिर कलम...

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2016 (13:04 IST)
इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर अपना बर्बर चेहरा दुनिया को दिखाते हुए एक महिला पत्रकार का सिर कलम कर डाला। उस महिला का सिर्फ इतना 'गुनाह' था कि उसने आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की थी। सीरियाई मीडिया के मुताबिक आईएस ने उसके कब्जे वाले इलाके में रहने वालों की जिंदगी पर लिखने पर स्वतंत्र महिला पत्रकार राकिया हसन का सिर कलम कर दिया है।
सोशल मीडिया पर इस्लामिक स्टेट का जमकर विरोध : राकिया एक बहादुर और जिन्दादिल पत्रकार थी जो फेसबुक पर आईएस का विरोध करती थी। निसान अब्राहम के नाम से लिखने वाली राकिया के साथ काम करने वाली महिला पत्रकार फुरत अल वफा के मुताबिक राकिया ने अपने फेसबुक पेज पर आईएस के कब्जे वाले इलाकों में रहने वाली लोगों की जिंदगी को लेकर एक पोस्ट डाला था साथ ही साथ वो रक्का शहर में मौजूद आईएस के ठिकानों पर होने वाले हवाई हमलों की को भी फेसबुक के जरिए साझा किया करती थी।

राकिया के अंतिम शब्द 'अपमान से बेहतर है गला कटवाना':  आतंकी संगठन आईएस की दहशतगर्दी के खिलाफ न्यूज वेबसाइट चलाने वाले अबु मोहम्मद ने राकिया के आखिरी शब्दों को ट्विटर के जरिये बयां किया। राकिया ने अपने आखिरी पलो में कहा कि वो रक्का में हैं और उन्हें जान से मारे जाने का खतरा है और अगर आईएस के आतंकी उनका गला काट देते हैं तो उनके लिए ये ठीक है क्योंकि अपमान के साथ जीने से ज्यादा सम्मान अपना गला कटवाने में है।
<

1-the last words from Nissan Ibrahim Syrian activist who got executed by #ISIS was " im in Raqqa and I received pic.twitter.com/LNUHad0aYm

— Abu Mohammed (@Raqqa_sl1) January 2, 2016 >
 
वाई-फाई पर रोक के खिलाफ भी उठाई थी आवाज : राकिया ने 21 जुलाई 2015 को फेसबुक पर अपना आखिरी पोस्ट डाला था। इससे पहले राकिया ने 20 जुलाई को फेसबुक पर आईएस द्वारा रक्का शहर में वाई-फाई की सुविधा पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ पोस्ट डाला था। राकिया ने आईएस पर निशाना साधते हुए लिखा था कि जाओ और इंटरनेट को रोक दो लेकिन, तुम हमारे संदेशों को रोक नहीं पाओगे।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर