dharma sangrah
✕

IS कमांडर ने लड़के का रेप किया फिर समलैंगिक होने के आरोप में छत से फेंका...

Written By WD
Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2016 (14:01 IST)
इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों ने सीरिया में 15 साल के एक लड़के को समलैंगिक होने के आरोप में छत से फेंक कर मौत के घाट उतार दिया। मगर, जिस इस्‍लामिक लड़ाके ने उसके साथ दुष्कर्म किया उसे छोड़ दिया गया और मौत की सजा नहीं दी गई।
 
डेर एजोर प्रांत में समलैंगिक होने के आरोप में ऊंची इमारत की छत से लड़के के हाथ पीछे बांधकर उसे धक्‍का दे दिया गया। माना जा रहा है कि आईएस के कमांडर अबु जायद अल-जज़रावी ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया था।
 
हालांकि कमांडर को सजा के तौर पर इराक में लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चे पर भेज दिया गया है। एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि लड़के को सार्वजनिक रूप से भारी भीड़ के सामने नागरिक इलाके में मौत के घाट उतार दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों ने समलैंगिकता के आरोप में तीन लोगों को ऊंची इमारत से फेंककर मार डाला था। ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भीड़ ने इन लोगों पर पत्थर भी बरसाए थे। 

लड़का आईएस के प्रमुख अधिकारी अबु जायद के साथ समलैंगिक संबंध बनाने में शामिल था। लड़के को मूल रूप से सऊदी के रहने वाले आईएस कमांडर के घर के अंदर से गिरफ्तार किया गया था। 

अबु को सीरिया छोड़कर पश्चिमोत्तर इराक में अग्रिम पंक्ति में जाकर लड़ने के लिए कहा गया है। यह फैसला आईएस के शीर्ष नेताओं ने लिया है। बताया जा रहा है कि लड़के को मूल रूप से सऊदी के रहने वाले आईएस कमांडर के घर के अंदर से गिरफ्तार किया गया था। 
अगले पन्ने पर इस घटना की खौफनाक तस्वीरें... 
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के सान्निध्य में हुआ प्रकृति दर्शन

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन