1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

रितिक की शोहरत का जादू

स्टार टीवी
रितिक रोशन के छोटे परदे पर हुए नए नटराज के अवतार ने स्टार प्लस से जुड़े लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दी हैं। रितिक के शो जस्ट डांस के फाइनल मुकाबले को छोटे परदे पर पूरे देश में करीब दस करोड़ लोगों ने देखा।

चैनल के मुताबिक जस्ट डांस के स्टार प्लस और स्टार वन पर एक साथ हुए प्रसारण ने 3.3 की टीवीआर हासिल की और ये मुमकिन हुआ फाइनल के दौरान शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और दीपिका पादुकोण की मौजूदगी के चलते।

इस बारे में स्टार इंडिया के हिंदी चैनलों के बिजनेस हेड नितिन वैद्य कहते हैं, दर्शकों ने इस शो को जो प्यार और दुलार दिया, उससे हम सब बहुत उत्साहित हैं। जस्ट डांस इस साल का सबसे रोमांचक और सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला शो बन चुका है। इस शो के दौरान प्रतिभागियों और उनके पथ प्रदर्शकों ने जिस तरह की प्रस्तुतियां शो के दौरान दीं, उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर कामयाबी की एक नई लकीर खींच दी है।
लेखक के बारे में
ND