dharma sangrah
✕

हिना खान क्यों नहीं जीत पाईं बिग बॉस 11?

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (13:06 IST)
हिना खान के फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि वे बिग बॉस सीजन 11 का खिताब क्यों नहीं जीत पाईं। अंतिम मुकाबले में बाजी शिल्पा शिंदे के हाथ लगी। 
 
यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि हिना ने कुछ ऐसे कमेंट्स कर दिए थे जिस पर मीडिया ने कहा कि हिना अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है। मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ माहौल पैदा हो गया और यहां पर एक अच्छे पीआर की जरूरत महसूस की गई। 
 
इस बारे में जब पीआर गुरु डेल भगवागर से पूछा गया जो कि हिना के पक्ष में तब खड़े थे जब पूरा मीडिया और टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग भी हिना के खिलाफ बोल रहे थे।
 
डेल ने कहा 'हिना दबंग, स्टाइलिश, बेस्ट ड्रेस्ड थीं। शब्दों को बोलने में चालाकी नहीं करती थी। कई बार कमजोर पड़ने के बावजूद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की। किसी भी कंटेंस्टेंट ने वो क्लास और ड्रामेटिक वैल्यू शो को नहीं दिया जो हिना ने दिया था।'
 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए डेल कहते हैं 'जब मीडिया और ट्विटर के जरिये उन पर हमला हुआ तो मैंने हिना के लिए बहुत बुरा महसूस किया। सारी पीआर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर ही आ गई थी। यह किसी भी सेलिब्रिटी के लिए अच्छी परिस्थिति नहीं कही जा सकती। उन्होंने लहर तो पैदा की, लेकिन उस पर सवार नहीं हो पाईं।' 
 
इससे समझ आता है कि हिना को एक अच्छे पीआर की जरूरत थी। एक बार उनकी नकारात्मक छवि बनी तो वे बाहर नहीं ‍निकल पाईं और इस बात ने उन्हें खिताब से दूर रखा। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख