biodatamaker
✕

यहां है दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी की जानकारी

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (15:31 IST)
शादियों का सीज़न चल ही रहा है तो टीवी सेलीब्रिटीज़ कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही की खबर है कि टीवी के सबसे एलिजिबल बैचलर्स में से एक गौरव चोपड़ा ने शादी कर ली। इसके बाद अब टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की भी शादी होने वाली है। 
 
फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि यह कोई सीक्रेट मैरिज नहीं होगी। यह कपल अपनी शादी के सारे रस्मों-रिवाज़ अपने परिवार वालों के साथ एंजॉय कर रहे हैं। शादी शोएब के घर बहुत सिंपल तरीके से हो रही है। हल्दी और संगीत हो जाने के बाद 22 फरवरी को दोनों शादी करेंगे। शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रिवाजों से होगी। 
 
हाल ही में दोनों के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आई हैं। दीपिका ने पीले रंग का शरारा पहना था, वहीं शोएब ने शेरवानी पहनी थी। दोनों ने जमकर डांस किया। उन्होंने कई पुराने गानों जैसे सुन मेरे हमसफर, चल प्यार करेगी पर डांस कर मस्ती की।

इससे पहले हल्दी रस्म भी हुई थी। साथ ही दोनों ने शोएब के ही होमटाउन में खेतों के बीच डीडीएलजे स्टाइल में उनका प्री-वेडिंग शूट भी करवाया था। 
 
 

शादी 22 फरवरी और रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में  होगा। दीपिका और शोएब 2011 में 'ससुराल सिमर का' के सेट पर मिले थे। दीपिका ने इस बीच 2013 में रौनक मेहता से शादी की लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद अब शोएब और दीपिका शादी कर रहे हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख