dharma sangrah
✕

नीरू रंधावा ने बॉयफ्रेंड अरमान कोहली के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, इतना मारा कि अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (13:31 IST)
टीवी एक्टर अरमान कोहली के खिलाफ एक केस दायर हुआ है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ बुरा सुलुक किया और उअनेक साथ मारापीटी भी की। यह खबर खुद उनकी गर्लफ्रेंड ने दी और अरमान कोहली के खिलाफ कई खुलासे किए। 
 
नीरू रंधावा ने अरमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में नीरू ने अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए बताया कि अरमान ने उन्हें बहुत पीटा और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इसकी वजह से नीरू को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। 
 
नीरू ने इंटरव्यु में बताया कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। इस बार उनका झगड़ा पैसों की वजह से हुआ। पहले उसने मुझे गालियां दी। फिर मेरे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। मुझे बहुत चोट आई तो मैंने उससे कहा कि मुझे हॉस्पिटल में भर्ती करवा दो। उसने मेरी बात मानते हुए मुझसे वादा लिया कि मैं पुलिस को कुछ नहीं बताऊंगी। 

ALSO READ: अस्पताल में भर्ती बिपाशा बसु के नखरें, शेयर की तस्वीरें
 
नीरू ने आगे बताया कि यह सिलसिला काफी पहले से चला आ रहा है। अरमान ने पहली बार उन्हें फरवरी में पीटा था। मैं यह रिलेशन तोड़कर दुबई चली गई थी और वहां शांति से जॉब कर रही थी। तीन महीने बाद अरमान फिर मेरे पास आया और कहने लगा कि मुझे तुम्हारी जरूरत है। मैं बदल गया हूं। इसके बाद मैं उसकी बात मानकर इंडिया शिफ्ट हो गई थी। 
 
अब अरमान के खिलाफ रिपोर्ट हो जाने के बाद पुलिस उन्हें ढुंढ रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अरमान ने ऐसा किया हो। उनका नाम पहले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी से भी जुड़ा था। खबर के मुताबिक अरमान ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता से भी ऐसा ही व्यवहार किया था और उनके खिलाफ रिपोर्ट पहले भी दर्ज हो चुकी है। इसके अलावा तनीषा मुखर्जी के साथ उनका रिलेशन 'बिग बॉस सीज़न 7' में सामने आया था। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख