Govardhan puja
✕

इस बार बिग बॉस में कई बदलाव के साथ नजर आएंगी यह पोर्न स्टार

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (12:41 IST)
सलमान खान जल्द ही टीवी पर शो 'बिग बॉस सीज़न 12' में नज़र आने वाले हैं। इसके लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। शो 'बिग बॉस' सबसे विवादास्पद होने के साथ ही अपने नए कंसेप्ट्स के लिए भी काफी फेमस हैं। इस बार भी शो की थीम 'जोड़ी' है। 
 
सलमान खान के इस शो के दो प्रोमो अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें साफ तौर पर जोड़ियों के कंसेप्ट को मज़ेदार तरीके से दर्शाया गया है। अब इसमें मां-बेटी, मामा-भांजा, दोस्त, जुड़वा बहनें जैसी जोड़ियां नज़र आएंगी। साथ ही इस बार 'वीकेंड का वार' में स्क्रीन पर सलमान खान सभी की क्लास लेते नज़र आएंगे और कंटेस्टेंट्स क्लासरुम जैसी जगह पर बैठे नज़र आएंगे। 
 
लेकिन यहां खबर ज़रा निराश कर देने वाली है। दरअसल शो के मेकर्स को सेलिब्रिटी जोड़ियां मिल ही नहीं रही हैं। सभी यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर कौनसी जोड़ियां इस बार के सीज़न में नज़र आएंगी। लेकिन यहां तो इसके पते ही नहीं है। इसलिए अब शो में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। मेकर्स को सेलिब्रिटी जोड़ियां नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए अब मेकर्स सोलो सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट्स की जुगाड़ में हैं। 
 
हालांकि मेकर्स की यह कोशिश ज़रुर होगी कि आम कंटेस्टेंट्स में जोड़ियां ही शामिल हों। करीब 21 कंटेस्टेंट्स वाले इस शो में खबर है कि 3 सेलेब जोड़ियां और 3 आम जोड़ियां होंगी। कंटेस्टेंट्स के नाम तो सामने नहीं आए हैं लेकिन कई नामों के अनुमान लगाए जा रहे हैं जिनमें से एक ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा होगी। 

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख