biodatamaker

Bigg Boss 15 : आज से होगी शुरुआत, सलमान खान करेंगे धमाकेदार वापसी

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (20:12 IST)
बिग बॉस (Bigg Boss) के 15वें सीजन का फैंस को जिस बेसब्री से इंतजार था, वह पल अब समाप्‍त होने वाला है। सलमान खान देश के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss 15 के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। 'बिग बॉस 15' का आज यानी 2 अक्टूबर को प्रीमियर हो रहा है।

बिग बॉस के शानदार घर में एंट्री करने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को 2 हफ्ते जंगल जैसे सेटअप में बिताने होंगे। इस बार 'बिग बॉस 15' से बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी जुड़ी हैं। रेखा भी शो में अपना एक रोल प्ले करेंगी और वे कंटेस्टेंट्स से कुछ कार्य भी करवाएंगी।

जंगल में कंटेस्टेंट्स को क्या सुविधा मिलेगी, यह रेखा तय करेंगी। तो आइए ग्रैंड प्रीमियर से पहले, हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस 15 का प्रीमियर एपिसोड कब और कहां देख सकते हैं।

'बिग बॉस 15' 2 अक्टूबर को रात 9:30 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो का प्रीमियर वूट ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा 'बिग बॉस 15' को Jio TV पर भी प्रसारित किया जाएगा।

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख