sundarkand
✕

दीपिका ने जीता 'बिग बॉस 12' का ग्रैंड फिनाले, फर्स्ट रनर अप श्रीसंत से बेहद खास है उनका रिश्ता

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (00:16 IST)
मुंबई। सलमान खान द्वारा प्रस्तुत बहुचर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का ग्रैंड फिनाले में रविवार को दीपिका कक्कड़ ने जीत लिया है। इस जीत के साथ दीपिका ने 30 लाख की इनामी राशि भी जीती। उन्होंने खिताब के प्रबल दावेदार और पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को शिकस्त दी।
 
 
श्रीसंत को 'बिग बॉस 12' में उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा जबकि दीपक ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। सनद रहे कि दीपक ने बिग बॉस के विजेता की घोषणा होने के पहले ही पैसे लेकर यह शो छोड़ दिया था।
 
'बिग बॉस 12' का यह संस्करण का सफर 105 दिनों तक चला। इस दौरान घर के भीतर खूब ड्रामा हुआ। दीपिका कक्कड़ ने 15 प्रतियोगियों को पछाड़ा। बिग बॉस में टॉप 5 में दीपिका के अलावा श्रीसंत, करणवीर, रोमिल और दीपक ठाकुर पहुंचे थे। करणवीर विजेता की दौड़ में सबसे पहले बाहर हुए। करणवीर के बेघर होने के कुछ देर बाद ही रोमिल भी बिग बॉस के घर से बाहर हो गए।
 
इस बार बिग बॉस ने सीजन का सबसे बड़ा दांव चलते हुए शीर्ष के 3 प्रतियोगियों को पैसे लेकर शो को छोड़ने का ऑफर दिया था। इस ऑफर को दी‍पक ठाकुर ने स्वीकार कर लिया और वे 20 लाख रुपए लेकर विजेता की दौड़ से बाहर हो गए थे। 
 
अंतिम तीन प्रतियोगियों में दीपक के बाहर होने के बाद बिग बॉस के घर में केवल 2 लोग दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत ही बचे थे। आखिरकार दीपिका की किस्मत ने जोर मारा और उन्हें 'बिग बॉस 12' का विजेता घोषित किया गया। श्रीसंत और दीपिका एक दूसरे को भाई बहन मानते आए हैं, लिहाजा श्रीसंत को दीपिका के विजेता बनने से खुशी ही हुई।

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख