• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

मेरे घर आई एक नन्ही परी

बेटी आई, खुशियाँ लाई

मेरे घर आई एक नन्ही परी
PR
’मेरे घर आई एक नन्ही परी’ कहानी है चावला परिवार की, जो भारत के विभाजन के बाद दिल्ली के चाँदनी चौक में रहने के लिए आया है। परिवार के मुखिया रोशन, जिन्हें सब लालाजी कहते हैं, इमरती बनाना जानते हैं। वे मिठाई की एक दुकान खोलते हैं।

चावला परिवार में सब कुछ है, लेकिन उनके यहाँ लड़की के रूप में कोई बच्चा नहीं है। आखिरकार उनके घर एक लड़की का जन्म होता है, जिसका नाम चाँदनी रखा जाता है। परिवार का हर सदस्य चाँदनी की देखभाल करता है। वह पूरे घर का केन्द्र बिंदू बन जाती है।

चाँदनी से जुड़ी हर बात परिवार को अच्छी लगती है। उसका जन्मदिन या स्कूल में पहला दिन चावला परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। कहानी चाँदनी के जीवन में आए उतार-चढ़ाव के जरिए आगे बढ़ती है। लड़की के जन्म की खुशी इस धारावाहिक की खासियत है।

इस धारावाहिक का निर्माण डीजे किया गया है। इस कंपनी ने बनेगी अपनी बात, जस्ट मोहब्बत, दिल से दोस्ती, जस्सी जैसी कोई नहीं, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे कई सफल धारावाहिकों का निर्माण किया है।

इस धारावाहिक को कलर्स चैनल पर 9 मार्च से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 से देखा जा सकेगा।