dharma sangrah
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (2 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 2 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (16:48 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लावारिस (ड्रामा): यह कहानी है एक ऎसे आदमी की जिसने अपने असली पिता को कभी नहीं देखा। उसे एक शराबी ने पाल पोस कर बड़ा किया। किस्मत से उसका सामना अपने पिता से होता है। क्या वो पिता का प्यार हासिल कर पाएगा?
कलाकार: अमिताभ बच्चन, जीनत अमान निर्देशक: प्रकाश मेहरा

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
कंपनी (क्राईम): मलिक, अपने दोस्त चंदू को असलम भाई के गैंग में शामिल करवाता है। मलिक और चंदू मिलकर अपना एक गैंग बना लेते हैं और असलम को हटा देते हैं। जैसे जैसे गैंग बड़ा होता जाता है, मलिक और चंदू में भी मतभेद उभरना शुरू हो जाते हैं।
कलाकार: अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, मनीषा कोईराला निर्देशक: रामगोपाल वर्मा

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
रागादा (एक्शन): सत्या, माफिया डॉन के गैंग के साथ काम करने के लिए हैदराबाद आता है। एक आदमी जीके उसके इस काम में सबसे बड़ा रोड़ा है। सत्या जीके के सभी दुश्मनों को खत्म करना शुरू कर देता है।
कलाकार: नागार्जुन, प्रियामिनी निर्देशक: वीरू पोट्ला

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
नो वन किल्ड जेसिका (क्राईम): यह फिल्म, दिल्ली की मॉड्ल जेसिका लाल की, एक राजनीतिज्ञ के बेटे द्वारा की गई हत्या की कहानी पर आधारित है। फिल्म जेसिका के परिवार द्वारा राजनीतिज्ञ के परिवार के खिलाफ किए गए संघर्ष की कहानी कहती है।
कलाकार: विद्या बालन, रानी मुखर्जी, राजेश शर्मा निर्देशक: राजकुमार गुप्ता

मैक्स ( Max) रात 10.00 बजे
सूर्यवंशम (ड्रामा): एक आदमी की मार्मिक कहानी जो अपने पिता का प्यार पाने के लिए हर दम तरसता रहता है। मगर उसके पिता उसे एक नौकर की तरह मानते हैं क्योंकि वो कभी उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, सौन्दर्या निर्देशक: ईवीवी सत्यनारायण

फिल्मी ( Filmy) रात 9.30 बजे
ट्क्कर (ड्रामा): एक सौतेली मां अपने सौतेले बेटे को मारने की कोशिश करती है। मगर वह बच जाता है और सालों बाद बदला लेने के लिए लौट कर आता है।
कलाकार: जीनत अमान, संजीव कुमार, जीतेन्द्र निर्देशक: के. बपय्या

लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'