शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (3 मई)
Written By WD

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (3 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 3 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
कसम हिन्दुस्तान की (एक्शन): कलाकार: जयम रवि, वादिवेलु

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
गुड बॉय बैड बॉय (कॉमेडी): एक ही नाम के दो दोस्त एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। उनके आइडेंटिटी कार्डस बदल जाने से वे उन्हें एक दूसरे की क्लासेस में एडमिशन मिल जाता है जिससे कई उलझने शुरू हो जाती हैं।
कलाकार: इमरान हाशमी, तुषार कपूर निर्देशक: अश्विनी चौधरी

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
फिर एक मोस्ट वांटेड (एक्शन): ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला चन्दू वहां रेस्टोरेंट चलाने वाली लड़की त्रिशा से प्यार करने लगता है। जब त्रिशा के मां बाप उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं तो चन्दू उसके लिए भारत आ जाता है। त्रिशा से शादी करने के लिए उसके सामने एक बड़ी शर्त रखी जाती है।
कलाकार: गोपीचंद, चन्द्रमोहन निर्देशक: सिवा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दिल तो बच्चा है जी (कॉमेडी): यह कहानी है तीन दोस्तों की जो अपने सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं। क्या वे अपना प्यार पाने में सफल हो पाएंगे?
कलाकार: अजय देवगन, इमरान हाशमी निर्देशक: मधुर भंडारकर

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
अब इंसाफ होगा (ड्रामा): एक औरत की कहानी जो अपने बच्चे को संभालने के साथ अपने पति का इलाज भी करवा रही है। वह उन लोगों से बदला लेती है जो उसका फायदा उठाना चाहते थे।
कलाकार: मिथुन चक्रवर्ती, रेखा, फारूख शेख निर्देशक: हरीश शाह