dharma sangrah
✕

खुली तिजोरियों में हाथ मारते लोग

Written By अनहद
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (12:47 IST)
PR
लड़कियाँ किसी भी जगह महफूज नहीं हैं। लड़कियाँ दरअसल गलत लिख दिया गया है। सात साल की बच्ची से लेकर साठ साल की बूढ़ी तक के साथ छेड़-छाड़ और मौके महल के हिसाब से हरकत हो सकती है। आए दिन हम अखबार में पढ़ते हैं कि मासूम बच्चियों से लेकर बड़ी-बूढ़ियों के साथ जबर्दस्ती होती है।

फिल्म "जब वी मेट" में एक संवाद है कि अकेली लड़की खुली तिजोरी की तरह होती है। लड़की ही नहीं औरत जात अगर अकेली है, तो उस पर खतरा ऐसे मँडराता रहता है जैसे बाजों भरे आकाश में उड़ते कबूतर पर होता है।

कई शोध हुए हैं जो बताते हैं कि बच्चियों के साथ सबसे पहले गलत हरकतें वे रिश्तेदार करते हैं, जिनके पास माँ-बाप अपनी बच्ची को महफूज समझते हैं। बेचारी बच्चियाँ कुछ बोल भी नहीं पातीं। बोलें भी तो उनकी बात बदनामी के डर से दबा दी जाती है।

सात दिसंबर से स्टार प्लस पर एक धारावाहिक शुरू हो रहा है "मन की आवाज प्रतिज्ञा"। सोमवार से शुक्रवार इसे रात साढ़े दस बजे से देखा जा सकेगा। इस धारावाहिक के जो प्रोमोज फिलहाल दिखाए जा रहे हैं, उनसे जाहिर होता है कि ये महिलाओं के साथ होने वाली छेड़-छाड़ को उजागर करेगा। किस ढंग से करेगा, किस हद तक करेगा, ये देखने की बात है।

भीड़ में कोहनी मारना तो आम बात है। दफ्तरों में भद्दी और दोहरे मतलब की बातों से महिलाओं को परेशान करना भी बहुत होता है। इनके खिलाफ महिलाएँ अगर एक्शन लें, तो तुरंत कार्रवाई भी होती है।

कॉर्पोरेट सेक्टर में दो-तीन बातें बिलकुल माफ नहीं की जातीं। पहली है जातिवादी बातें और ऊँच-नीच, सांप्रदायिक तानाकशी और अंतिम महिलाओं से किसी भी तरह की बदतमीजी खासकर सेक्सुअल हरेसमेंट। मगर इन सबसे बढ़कर है छोटी उम्र में रिश्तेदारों द्वारा की गई गलत हरकतें। एक बच्ची जिंदगी भर के लिए उससे प्रभावित होती है।

मर्द जात के प्रति उसकी धारणा हमेशा के लिए बदल जाती है। पति-पत्नी के रिश्ते में जो बहुत सारा कलह है उसका एक कारण तो यही है कि मर्द के मन में औरत मात्र के प्रति जो राय है वह गलत है और औरत के मन में मर्द की जो छवि है, वह विकृत है। तो अगर यह धारावाहिक घावों की अंदर तक सफाई करेगा तो ठीक रहेगा।

फिर अंत में सवाल यह पैदा होता है कि आखिर ऐसा होता क्यों है और इसे कैसे बंद किया जा सकता है? केवल दंड से तो यह नहीं हो सकता। माता-पिता अपनी बच्चियों पर बारहों महीने, चौबीसों घंटे नजर नहीं रख सकते। एक स्वस्थ समाज में ही लड़कियाँ (और मासूम लड़के भी) सुरक्षित रह सकती हैं। ऐसा समाज थोड़ा खुलापन माँगता है और भारतीय समाज एक बंद घाव की तरह है जिसे रोशनी से डर लगता है।

लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'