• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
Written By समय ताम्रकर

'कलर्स' पर इंडियाज़ गॉट टैलेंट

शो की संकल्पना - साइमन कोवेल द्वारा

कलर्स
बिग बॉस और फीयर फेक्टर जैसे अत्यंत लोकप्रिय रियलिटी शोज को दिखाने के बाद कलर्स दूसरे रियलिटी शो की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कलर्स यू.के. की फ्रीमेंटलमीडिया के सहयोग के साथ एशिया के सबसे बड़े प्रतिभा शो की शुरुआत करेगा। एक देसी ट्‍विस्ट के साथ ' गॉट टैलेंट'।

एक ऐसा शो जो प्रतिभाओं की खोज के मायनों को बदल देगा, 'गॉट टैलेंट' साइमन कोवेल के दिमाग की उपज है। जो अमेरिकन आइडल के बेहद लोकप्रिय ज्यूरी मेम्बर और अपनी कंपनी साइको के अंतर्गत अनेक सफल फॉर्मेट शोज के पीछे मौजूद शख्स हैं।

'गॉट टैलेंट' फ्रेंचाइज एक ब्रिटिश टीवी फॉर्मेट है जिसकी संकल्पना साइमन कोवेल और उनकी कंपनी साइको एवं फ्रीमेंटलमीडिया ने की थी। इस रोमांचकारी प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए रोब क्लार्क, सीनियर ईवीपी वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट ने उल्लेख किया, 'फ्रीमेंटल मीडिया और साइको को हर्ष हो रहा है कि एशिया में भारत गॉट टैलेंट को लोकल फॉर्मेट में शुरू करने वाला पहला देश बनेगा।

'इंडियाज गॉट टैलेंट' एक ग्लोबल फॉर्मेट का अनुसरण करेगा, जिसमें यह शो रूचि रखने वाली प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए पूरे देश की यात्रा करेगा। रूचि रखने वाली प्रतिभा में कुछ भी हो सकता है, नृत्य से लेकर डांडिया तक, गायन से लेकर शायरी तक, और कुश्ती से लेकर मल्लखम्भ तक, नौटंकी से लेकर लावणी तक! इंडियाज गॉट टैलेंट एक ऐसा मंच होगा जो अनूठेपन और मौलिकता के प्रति समर्पित रहेगा।

इंडियाज गोट टैलेंट के बारे में बात करते हुए अश्विनी यार्डी, प्रोग्रामिंग हेड, कलर्स ने जिक्र किया, 'भारत समृद्ध और तेजस्वी प्रतिभाओं का देश है जिनकी अभी तक खोज और दोहन नहीं हुआ है। अब पहली बार भारत एक ऐसा शो का दीदार करेगा जहाँ केवल प्रतिभा की अहमियत है। प्रतिभा का धनी कोई भी व्यक्ति इस शो का तब तक हिस्सा बना रह सकता है जब तक उसका प्रदर्शन विशिष्ट है और राष्ट्र का मनोरंजन कर सके।'

शो के बारे में जानकारी
इंडियाज गोट टैलेंट अपनी किस्म का एक अनूठा शो है जिसमें छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए पूरे देश को खंगाला जाएगा। यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा टैलेंट शो है जिसमें व्यक्ति किसी भी उम्र का हो सकता है और बस उसके पास प्रतिभा होनी चाहिए। मूल मंत्र राष्ट्र का मनोरंजन करना है। मौलिकता ही गूँजायमान शब्द है। यह शो आपको बैठने और यह बोलने के लिए विवश कर देता है, 'वाह! उसने यह कैसे किया?'
और जब राष्ट्र गाता है, नाचता है और प्रदर्शनों को देखकर विस्मित होता है, उस समय शो का विजेता जिंदगी को बदल देने वाली नकद रकम को लेकर यहाँ से रवाना होता है।

इस शो में इन प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जाएगा :

* गायक
* संगीतकार
* जादूगर
* नर्तक
* लोक कलाएँ
* इम्प्रेशनिस्ट
* स्टैंड - अप कॉमिक्स
* अनूठी भारतीय कलाएँ
और वह सब कुछ जो राष्ट्र का मनोरंजन करेगा।