sawan somwar

कृष्णा चली लंदन में कौन है कृष्णा?

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (13:46 IST)
"आपको हमारा सीरियल देख कर लग सकता है कि ये हल्के फुल्के तौर पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया से प्रेरित है, लेकिन सच मानिए ऐसा है नहीं। हमारा सीरियल 'कृष्णा चली लंदन' में हमारा मुख्य किरदार राधे एक भोला-भाला और रोमांटिक लड़का है। वह हर हाल में एक सुंदर सी बीवी चाहता है, लेकिन खुद नौंवी तक ही पढ़ा है।"
 
नहीं पड़ी फिल्म देखने की जरूरत 
स्टार प्लस पर जल्द ही दिखने वाले शो 'कृष्णा चली लंदन' के लेखक और निर्देशक सौरभ तिवारी का कहना है कि ये सीरियल बनाने में उन्हें फिल्में देखने की ज़रूरत नहीं पड़ी। वे आगे बताते हैं कि हमारे बचपन में रिश्तेदारों में से कोई ना कोई तो ऐसा मिल ही जाता है जो अपनी बीवी को बाइक पर घुमाना फिराना और गोलगप्पे खाने की बात सोचता रहता था। 
 
रिक्शेवाले यकीन नहीं कर पा रहे थे 
सीरियल के हीरो राधे यानी कि गौरव सरीन का कहना है कि इस शो के लिए मैंने खासी मेहनत की है। मैं पंजाब के अमृतसर के पास बसे अजनाल गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं। जॉइंट फैमिली में ही पला बढ़ा। ऐसे में एक कानपुर के लड़के का किरदार और वैसा लहजा लाना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। इसलिए मैंने बहुत फिल्में देखी कुछ किताबें पढ़ीं। कभी-कभी प्रैक्टिस करने के लिए मैं मुंबई के रिक्शा वालों को साथ बातें भी करता था। फिर एक दिन वो भी आया जब किसी रिक्शावाले को यकीन नहीं हो रहा था कि मैं उत्तर प्रदेश से नहीं हूं। 
 
कृष्णा लड़का है या लड़की 
जब वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष ने निर्देशक सौरभ तिवारी से पूछा कि सीरियल का नाम तो कृष्णा चली लंदन है तो कृष्णा से मिलना कब होगा और वो लंदन क्यों जा रही हैं? तो सौरभ का कहना था कि "ये कैरेक्टर सीरियल शुरू होने के दो हफ्ते बाद एंट्री लेने वाला है। अब ये कैरेक्टर कैसा है? लड़का है या लड़की? ये तो सीरियल देखने वालों को ही मालूम पड़ेगा।" वहीं हीरो गौरव का कहना था कि वे खुद अभी तक कृष्णा से नहीं मिल पाए हैं। स्टार प्लस का ये सीरियल 21 मई से शुरु हो रहा है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

दर्शकों के दिलों पर छाई ‘बंटवारा 1947’, शनिवार को टिकट बिक्री में आया 150% से ज्यादा का उछाल

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर अनुराग कश्यप का खुलासा, पहली बार एज गैप पर खुलकर की बात

'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह लाएंगे 'प्रलय', मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'वारून फॉरएवर' की पहली झलक आई सामने, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा, शाहरुख खान-अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख