ramcharitmanas

TelanganaElections : तेलंगाना में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन जुबली हिल्स से लड़ेंगे चुनाव

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (22:49 IST)
Telangana Assembly Elections 2023 : कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, अजहरुद्दीन को हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर, के. राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे, मुरली नाइक को महबूबाबाद और रॉबिन रेड्डी को अंबरपेट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर शुक्रवार को फिर से चर्चा की थी।
 
सीईसी ने बुधवार को भी तेलंगाना को लेकर बैठक की थी। पार्टी तेलंगाना की कुल 119 सीट में से 100 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में, 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी उसे चुनौती देने का प्रयास कर रही हैं।
 
राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) ने 88 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। वहीं कांग्रेस को 19 और एआईएमआईएम को सात सीट पर जीत मिली थी। भाजपा को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख