Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन एक नाकाम नेता : असदुद्दीन ओवैसी

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (22:44 IST)
Asaduddin Owaisi's statement regarding Mohammad Azharuddin : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक नाकाम नेता बताया और उम्मीद जताई कि मतदाता उनकी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।
 
लोकसभा सदस्य ओवैसी ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद खंडित जनादेश मिलने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सत्ता बरकरार रहेगी।
 
ओवैसी ने कहा, आपको बता दूं कि कांग्रेस उम्मीदवार (अजहरुद्दीन) एक असफल नेता हैं। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सीटों में से एक है। उन्हें वहां जीत तो मिली थी, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पलटकर देखा भी नहीं।
 
चुनाव के बाद संभावित नतीजे पर ओवैसी ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि इस चुनाव के बाद केसीआर लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। तेलंगाना के लोग बहुत बुद्धिमान हैं।
 
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए, एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया कि उनकी जड़ें आरएसएस में हैं और मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) रिमोट के जरिए गांधी भवन (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) को चला रहे हैं। (भाषा) Edited By : Chetan Gour

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख