dharma sangrah
✕

शिक्षक दिवस पर कविता : शि‍क्षक दि‍वस है पर्व सुनहरा...

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (16:49 IST)
- डॉ. सुलोचना बगाना 
है आज बहुत हर्षि‍त मन मेरा,
शि‍क्षक दि‍वस है पर्व सुनहरा।

इस पुलकि‍त पावन अवसर पर,
वंदन करता है मन मेरा।।

आपकी महि‍मा आपका गौरव
आपका चिंतन आपका ज्ञान।

आपके ही उपदेश वचन
करते हैं सबका कल्‍याण।।

आपकी गरि‍मा का क्‍या बखान करें,
आपके गौरव का कैसे गुणगान करें।

डरती है लेखनी मेरी,
न कहीं कोई यह भूल करे।।
 
आपने ही त्रि‍दोष बताए,
सप्तधातुओं से ज्ञान कराया।
'आयुर्वेद' के अष्ट-अंगों से,
आप ही ने तो संज्ञान कराया।।
 
आयुर्वेद का इति‍हास बताकर,
इसके महत्‍व का अहसास कराया।
दर्शन का दृष्टा बनाकर,
आत्‍मा-परमात्‍मा का मि‍लन कराया।।
 
संस्‍कृत के संस्‍कार बताए,
और भाषा का ज्ञान सि‍खाया।
आयुर्वेदि‍क चि‍कि‍त्‍सा पद्धति से,
'आयुर्वेदामृत' जन-जन को पि‍लाया।।
 
ऐसे गुरुजन आपको हृदय से वंदन,
इस पुलकि‍त-पावन अवसर पर।
पुन:-पुन: सहस्र नमन,
पुन:-पुन: सहस्र नमन।। 
 
रचनाकार बीएएमएस (आयुर्वेदाचार्य) हैं।   

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख