Daily Horoscope
✕

शिक्षा पर आधारित हैं ये हिंदी फिल्में सशक्त तरीके से देती हैं अपना सन्देश

इन फिल्मों ने एजुकेशन तंत्र को बखूबी पर्दे पर उतार कर किया कमाल

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (17:46 IST)
बॉलीवुड में शिक्षा पर आधारित फिल्में समय-समय पर देखने को मिलती रही हैं जो शिक्षा का असल महत्व समझाती हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इन फिल्मों को खूब सराहा है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी फिल्में तो लोग बड़े ही चाव से देखते है साथ ही वे शिक्षा पर बनी फिल्मों को भी देखने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन  बॉलीवुड फिल्मों की जो शिक्षा पर आधारित हैं...

तारे जमीं पर
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' तो ज्यादातर लोगों ने देखी ही होगी। फिल्म में आमिर खान ने एक आर्ट टीचर की भूमिका प्ले की है जो बच्चों को गाकर, खिलाकर पढ़ाने में विश्वास करते हैं। वहीं, उनकी क्लास में पढ़ने में कमजोर छात्र ईशान अवस्थी पर उनका पूरा ध्यान रहता है। ऐसे में वे ईशान के अंदर के टैलेंट को पहचानकर उसे उसकी राह पर ले जाने का काम करते हैं।

3 इडियट्स
इसके दो साल बाद साल 2009 आमिर खान एक बार शैक्षिक फिल्म '3 इडियट्स' में नजर आए। इस फिल्म का भी वही कॉन्सेप्ट था जो 'तारे जमीन पर' में देखने को मिला। यही कि बच्चे का जिस विषय में ज्यादा रुझान हो उसे वहीं करने दें। ऐसे में तीन छात्रों पर आधारित फिल्म '3 इ़डियट्स' में आमिर ने ये भी बताया कि पढ़ाया कैसे जाता है। यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद कई ऐसे छात्र रहे होंगे जो इस फिल्म से बहुत ही प्रेरित हुए होंगे।

आई एम कलाम
अवार्ड विनिंग फिल्म 'अाई एम कलाम ने भी देशवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म में एक बच्चा जो कि पढ़ने में बहुत ही होशियार होता है और वह देश के पूर्व राष्ट्रपति एबपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी से प्रेरित होकर आगे बढ़ने की हिम्मत करता है।  

इंग्लिश विंग्लिश
2012 में बड़े परदे पर एक बार फिर वापसी करने उतरी थीं बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में इस बात पर जोर डाला कि कैसे अपने ही देश में अंग्रेजी बोलने वाले को ज्यादा वरीयता दी जाती है और हिंदी बोलने वाले को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं मिल पाता है।

निल बटे सन्नाटा
2016 की फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' को अश्वनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रिया शुक्ला, रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। यह फिल्म मां-बेटी, शिक्षा और उनकी गरीबी के इर्द-गिर्द घूमती है।

चॉक एंड डस्टर
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' की जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस शबाना आजमी और जूही चावला मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म भारतीय प्राइवेट शिक्षा व्यवस्था के व्यवसायीकरण पर आधारित है। यह फिल्म अध्यापकों और छात्रों के बीच कम्यूनिकेशन और उन आपसी समस्याओं पर प्रभाव डालती हैं जो दिन प्रति-दिन बदलती और बढ़ती जा रही हैं। 
 ALSO READ: Teachers Day Special: अभिनय की दुनिया के ये चेहरे पहले रह चुके थे टीचर,
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख