manglik dosh calculator
✕

क्या मारा गया मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, सामने आई सचाई...

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (18:27 IST)
अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री और तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के मारे जाने की अटकलों के बीच अफगानिस्तान की सरकारी टीवी पर बरादर का एक इंटरव्यू प्रसारित किया गया है, जिसमें वह खुद के घायल होने की खबरों का खंडन करता नजर आ रहा है।

वीडियो में वह कह रहा है कि नहीं, यह सच नहीं है, मैं ठीक हूं और बिलकुल स्वस्थ हूं। जिसके जरिए ये दिखाने की कोशिश हुई है कि बरादर जिंदा है। अफगानिस्तान के टीवी चैनल आरटीए ने मुल्ला बरादर का इंटरव्यू प्रसारित किया है।

खबरों के अनुसार, बरादर ने सरकार के अंदर आंतरिक कलह होने की बात से भी इनकार किया है। बरादर ने कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है। हालांकि इससे पहले भी एक ऑडियो जारी हुआ था, जिसमें उन्‍होंने सोशल मीडिया पर खुद के निधन की खबर को झूठा करार दिया था।

कयास लगाए जा रहे हैं कि तालिबान में नेतृत्व को लेकर असहमति तेज है। खबरों के अनुसार, बरादर और खलील उर रहमान के बीच आपसी कहासुनी हुई है। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख