suvichar
✕

तालिबान ने दिखाई ताकत, विक्‍ट्री परेड में दिखाई दिए आत्मघाती दस्ते

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (22:21 IST)
काबुल। तालिबान की ताकत को प्रदर्शित करने वाली परेड कई मायनों में अलग रही। आमतौर पर कोई भी देश अपनी परेड में शक्ति प्रदर्शन के लिए आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करता है, लेकिन तालिबान की परेड में आत्मघाती दस्ते दिखाई दिए। आत्मघाती दस्तों का प्रयोग आतंकवादियों द्वारा ही किया जाता है।

इस परेड का वीडियो सोशल मीडिया एवं अफगानिस्तान के नेशनल टेलीविजन पर प्रदर्शित किया गया था। करीब 40 मिनट के इस वीडियो की अमेरिका की ओर से आलोचना की गई है। साथ ही वीडियो में तालिबान का समारोह शुरू होता है जिसमें तालिबान के सैन्य आयोग का प्रतिनिधिमंडल सैन्य मैदान पर पहुंचता है और फिर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। इसके बाद मौलवी मोहम्मद याकूब सभी लड़ाकों को संबोधित करते हैं।
ALSO READ: इस मामले में एक जैसे निकले अमेरिकी और तालिबान
समारोह में अलग-अलग ग्रुप्स के तालिबानी लड़ाके मंच पर बैठे नेताओं को वहां से गुजरते समय सलामी देते हैं। इनके बारे में बताया जाता है कि ये किसी भी हालात और किसी भी सैन्य ऑपरेशन से निपटने में माहिर हैं। इस ग्रुप में वेस्ट कोट वाले स्क्वाड्रन (आत्मघाती दस्ता), तोपखाना और भारी कार बम को साधने वाले दस्ते आदि को दर्शाया गया है।
ALSO READ: कश्मीर पर तालिबान और अलकायदा के अलग-अलग सुर
इस वीडियो में गाड़ियों के ऊपर अत्याधुनिक स्वचालित रायफल, अलग-अलग तरह के रॉकेट लांचर, गाड़ियों को धमाके से उड़ाने वाले पीले बॉम्ब का जखीरा दिखाया गया है। जिन हथियारों का इस्तेमाल हमलावरों के खिलाफ किया गया, उनका भी प्रदर्शन इस दौरान किया गया।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख