dharma sangrah
✕

पंजशीर में भीषण जंग, नॉर्दन अलायंस का दावा- 700 तालिबानी ढेर, 600 गिरफ्तार

Updated: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (07:59 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी प्रांत पंजशीर से शनिवार को परस्पर विरोधी खबरों के बीच तालिबान समूह और प्रतिरोध बलों के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। प्रतिरोध बलों का दावा है कि लड़ाई में करीब 700 तालिबानी मारे गए तथा 600 अन्य को कैद कर लिया गया।
 
पंजशीर प्रतिरोध समूहों के सोशल मीडिया एकाउंट के अनुसार, तालिबान सेना भारी नुकसान झेलने के बाद प्रांत से भाग रही थी।
 
पंजशीर प्रांत में प्रतिरोध बलों का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि 700 से अधिक तालिबान मारे गए तथा 600 अन्य पकड़े गए और कैद किए गए जबकि बाकी भागने की कोशिश कर रहे हैं। मसूद ने कहा कि हम अग्रिम पंक्ति में हैं, सब कुछ योजनाबद्ध था। हम पूरे प्रांत को नियंत्रित करते हैं।
 
कुछ प्रतिरोध बल-समर्थक ट्विटर हैंडल ने तालिबान के पंजशीर से भागने के वीडियो पोस्ट किए। साथ ही पहाड़ पर पड़े कई मृत तालिबान के चित्र और वीडियो भी पोस्ट किए। इन हैंडलों के अनुसार, तालिबान को पंजशीर के वर्दावी द्वार पर पराजित किया गया जबकि खावाक में वे (तालिबान) फंस गए थे, जहां कई लोगों को पकड़ लिया गया।
 
पंजशीर रेजिस्टेंस नामक एक हैंडल ने पोस्ट किया कि तालिबान पंजशीर घाटी में प्रवेश कर चुके हैं और मसूद के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा बलों तथा तालिबान के बीच भारी लड़ाई चल रही है। इसमें कहा गया हैं कि कई तालिबान लड़ाके अब तक मारे गए हैं, जबकि कुछ प्रतिरोध बलों से भी। हम अफगानिस्तान की आजादी के लिए अपनी लड़ाई जारी रखते हैं।
 
पंजशीर में तालिबान की आक्रामकता के खिलाफ शनिवार को एक ‘सामान्य विद्रोह’ भी घोषित किया गया जिसके अनुसार ‘कोई भी घर पर न बैठे, सभी को तैयार रहना चाहिए और अपने और अपने गांवों की रक्षा के लिए हथियार उठाना चाहिए।’
 
प्रतिरोध बलों ने एक संकरे पहाड़ी रास्ते के एक हिस्से को भी उड़ा दिया, जिससे तालिबान पंजशीर घाटी के अंदर फंस गया, क्योंकि बड़ी चट्टानें रास्ता रोक रही थीं। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख