dharma sangrah
✕

पंजशीर में नॉर्दर्न अलायंस ने कराया तालिबान का जोर, 13 लड़ाकों की मौत

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (14:42 IST)
काबुल। अफगानिस्तान पर आसानी से कब्जा जमाने वाले तालिबान को पंजशीर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके लड़ाकों को यहां नॉर्दर्न अलायंस ने जोर करा दिया है। आज भी जंग में 13 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं।
 
तालिबान लगातार पंजशीर घाटी में प्रवेश कर प्रयास कर रहा है। हालांकि उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है। पंजशीर प्रोविंस नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया कि पंजशीर प्रांत के चिक्रिनो जिले में घात लगाकर किए गए एक हमले में तालिबान के 13 सदस्य मारे गए और उनका एक टैंक नष्ट हो गया।
 
एक दिन पहले ही नॉर्दर्न अलायंस ने दावा किया था कि उसने तालिबान 350 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले पंजशीर के प्रवेश द्वार गुलबहार में भीषण जंग के दौरान तालिबान ने एक पुल उड़ा दिया था। यह पुल गुल बहार रोड को पंजशीर से जोड़ता था।
 
काबुल से 150 किलोमीटर दूर पंजशीर में तालिबान एक बार भी जीत हासिल नहीं कर सका है। यह इलाका नॉर्दन अलायंस का गढ़ माना जाता है। अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद सीनियर विद्रोही लड़ाकों का नेतृत्व कर रहे हैं। उपराष्‍ट्रपति सालेह भी अफगानी सैनिकों के साथ उनका समर्थन कर रहे हैं।  

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख