dharma sangrah
✕

'अपनों' को बचाने के लिए काबुल पहुंचा भारतीय वायुसेना का विमान

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (18:54 IST)
नई दिल्ली। अफगानी एयर स्पेस नागरिक विमानों को बंद कर दिए जाने के बीच भारतीय वायुसेना का विमान भारतीय दूतावास के कर्मचारियों और वहां फंसे भारतीयों को लाने के लिए काबुल पहुंच गया है। काबुल से मिलिट्री विमानों के जरिए अब भी लोगों को निकाला जा रहा है। 
 
जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी पहुंचा भारतीय विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस से नहीं गुजरा बल्कि ईरान के रास्ते से काबुल पहुंचा। दूसरी ओर, काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। यह गोलीबारी अमेरिकी सैनिकों द्वारा स्थिति को संभालने के लिए की गई थी। 
 
दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम उन लोगों को भारत वापसी की सुविधा प्रदान करेंगे जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं। भारतीय नागरिकों के साथ इनमें कई अफगान भी शामिल हैं जो हमारे पारस्परिक विकास, शिक्षा आदि से जुड़े रहे हैं। हम उन लोगों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। 
 
उन्होंने कहा कि काबुल अड्‍डे से वाणिज्यिक संचालन निलंबित कर दिया गया है। हम उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काबुल में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी करते रहे हैं, जिसमें उनकी तत्काल भारत वापसी का आह्वान भी शामिल है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख