suvichar
✕

Live : काबुल में हमले की आशंका, अमेरिकी दूतावास ने जारी किया अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (10:45 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही देश में हालात भयावह हो गए हैं। गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती धमाके हुए। इसमें अमेरिकी सैनिकों सहित कई अफगानी नागरिकों की मौत हुई। अफगानिस्तान से जुडा हर अपडेट-


10:45 AM, 27th Aug
1300 से ज्यादा घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में 1338 लोग घायल हुए हैं। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में आतंकवादी हमलों में कम से कम 103 लोग मारे गए हैं जिनमें 90 अफगान नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं।

09:56 AM, 27th Aug
कार बम ब्लास्ट का अलर्ट
अमेरिकन ब्रॉडकास्ट कंपनी (ABC) के अनुसार काबुल में अब कार बम ब्लास्ट का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए अमेरिकी दूतावास ने नया अलर्ट जारी किया है। कल हुए हमले के पूर्व भी अमेरिका ने अलर्ट जारी करते हुए अपने नागरिकों को एयरपोर्ट के समीप जाने से परहेज करने को कहा था।

09:12 AM, 27th Aug
सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
काबुल हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों के सम्मान में 30 अगस्त तक आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ा जाएगा। बाइडेन ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ह म उनका शिकार करेंगे और उन्हें इसका परिणाम भुगताना होगा। उन्होंने कहा कि हम माफ नहीं करेंगे। हम नहीं भूलेंगे। हम उनका शिकार करेंगे और उनको इसका परिणाम भुगतना होगा। 

08:42 AM, 27th Aug
अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने दावा किया कि काबुल एयरपोर्ट के पास हमले की साजिश में तालिबान भी जिम्मेदार।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख