Daily Horoscope
✕

Mission Afghanistan : अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय, दोहा से भारत लौटे

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (12:49 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान से निकाले गए भारत के 146 भारतीय नागरिक कतर की राजधानी से 4 अलग-अलग विमानों के जरिए सोमवार को भारत पहुंचे। इन नागरिकों को अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाया गया था।

ALSO READ: तालिबान ने अमेरिका को दी धमकी, 31 अगस्त तक वापस बुला ले अपनी सेना वरना...
 
मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद तनावग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों और अफगान भागीदारों को निकालने के भारत के अभियान के तहत इन लोगों को दिल्ली लाया गया। काबुल में निकासी अभियान शुरू करने के बाद दोहा से भारत लाया गया यह भारतीयों का दूसरा जत्था है। इससे पहले रविवार को दोहा से एक विशेष विमान के जरिए 135 भारतीय दिल्ली पहुंचे थे।

ALSO READ: रूस का महत्वपूर्ण ऐलान, तालिबान को आतंकी सूची से नहीं हटाएगा
 
दोहा से स्वदेश लौटे भारतीयों के दूसरे जत्थे में से 104 लोगों को 'विस्तारा' की उड़ान से, 30 को 'कतर एयरवेज़' और 11 को 'इंडिगो' की उड़ान से वापस लाया गया। एक व्यक्ति 'एयर इंडिया' की उड़ान से भी लौटा। अफगानिस्तान की राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत भारत 3 उड़ानों के जरिए 2 अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को रविवार को देश वापस लाया था। अमेरिकी सैनिकों की स्वदेश वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में इस महीने तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख