INDvsPAK :6 रनों से भारत की पाकिस्तान पर अविश्वसनीय जीत
India vs Pakistan
INDvsPAKभारतीय तेज गेंदबाजों की अंत में सटीक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूयोर्क में पाकिस्तान को 6 रनों से अविश्वसनीय मात दी क्योंकि वह बल्लेबाजी में सिर्फ 118 रन ही बना पाया था। आज बल्लेबाज नहीं चले तो गेंदबाजों ने अपना काम कर दिखाया और लगभग हर गेंदबाज को विकेट मिला।
- बुमराह ने रिजवान को बोल्ड कर कराई भी मैच में भारत की वापसी
जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर मैच में भारत की वापसी करा दी। पाकिस्तान का यह चौथा विकेट था। इससे पहले बुमराह ने कप्तान बाबर आजम का भी विकेट लिया था।
- फकर जमान का विकेट लेकर हार्दिक ने दिलाई टीम इंडिया को बड़ी सफलता
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज फकर जमान को ऋषभ पंत के हाथों कैच करवा कर हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को एक बड़ी सफलता दिलवाई है।खतरनाक लग रहे फकर जमान ने 1 छक्का जड़ा लेकिन 8 गेंद पर सिर्फ 13 रन बना पाए।
- अक्षर ने अपनी पहली गेंद पर दिलाई भारत को दूसरी सफलता
- भारत को कप्तान बाबर आजम के रुप में मिली पहली सफलता
पांचवे ओवर में भारत को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का विकेट सफलता पूर्वक मिला। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह को मिला। बाबर आजम ने अभी तक का 1 चौका मारा था और 10 गेंदो में उन्होंने 13 रन बनाए थे।
- बाबर और रिजवान को भारतीय फील्डरों ने दिया जीवनदान
पाकिस्तान ने 120 रनों के शुरुआत में सजग शुरुआत की लेकिन भारतीय टीम के नवोदित ऑलराउंडर शिवम दुबे ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मोहम्मद रिजवान का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद मोहम्मद सिराज ने भी बाबर आजम का कैच अपनी ही गेंद पर छोड़ दिया। हालांकि यह मुश्किल मौका था।
- 119 रनों पर सिमटी भारतीय पारी
खराब शुरुआत के बाद भारत मजबूत मध्यक्रम में बल्लेबाजी का फायदा नहीं उठा पाया और पूरी टीम 119 रनों पर आउट हो गई। भारत के लिए कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया और सर्वाधिक रन ऋषभ पंत ने बनाए। नसीम शाह ने 3 विकेट चटकाए।मध्यक्रम में लचर बल्लेबाजी और पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के कारण भारत ने 8 रनों के भीतर 4 विकेट गंवा दिए और 16 ओवरों में 100 रनों तक पहुंचते पहुंचे उसके 7 विकेट गिर गए।
- मोहम्मद आमिर का कहर 2 गेंदो पर 2 विकेट
- नसीम को मिला तीसरा विकेट
- पाकिस्तान के सामने एक बार फिर अस्त हुआ सूर्या
- ऋषभ पंत ने हारिस राउफ को जड़े 3 चौके
पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवरों के अंत में भारत ने शुरुआती झटकों से उबर कर 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत ने कुछ जीवनदान का बेहतरीन उपयोग किया है और हारिस राउफ में 3 लगातार चौके भी जड़े।
- नसीम ने किया खतरनाक दिख रहे अक्षर का अंत
- पहले पॉवरप्ले में भारत 50 पार, आउट हुए रोहित कोहली
- ऋषभ पंत को आमिर की 2 गेंदो पर मिले 2 जीवनदान
- अक्षर पटेल ने जड़ा शाहीन अफरीदी की गेंदो पर चौका छक्का
- रोहित शर्मा से छक्के का बदला लिया शाहीन अफरीदी ने
- चौका जड़कर पवैलियन लौटे विराट कोहली
- शाहीन के पहले ही ओवर में रोहित ने जड़ा छक्का
- पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम परिस्थितियों से तालमेल बैठाएंगे और देखेंगे कि यहां क्या अच्छा स्कोर हो सकता है। पिछले मैचों से हमें यहां की परिस्थिति से तालमेल बैठाने में मदद मिली है। हमने एक बल्लेबाजी यूनिट के हिसाब से बात की है कि यहां पर क्या अच्छा स्कोर हो सकता है और क्या हम अपनी गेंदबाजी यूनिट को बचाने के लिए रन दे सकते हैं। विश्वकप में हर मैच अहम है। कुछ भी हो सकता है। हम उसी पिछले मैच की एकादश के साथ जा रहे हैं।
- मैच में टॉस आधा घंटे बाद शुरु हुआ
इससे पहले INDvsPAK मैच का दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रमियों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन मौसम का मिजाज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी मैदान में कुछ और ही था। एशियाई प्रतिदंव्ंदियों के बीच काे महामुकाबले यानि कि भारत बनाम पाकिस्तान में अभी बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया।
Team India Squad for T20 World Cup
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Team Pakistan Squad for T20 World Cup
पाकिस्तान:बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राऊफ।

