1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. मेवे की लजीज लवंग लता

Diwali Mithai Recipes in Hindi | मेवे की लजीज लवंग लता

दिवाली मिठाई
ND

सामग्री :
ाव कटोरी कटे मेवे, मैदा 50 ग्राम, खोवा 25 ग्राम, नारियल पावडर आधा चम्मच, खसखस आधा चम्मच, लौंग 5 पीस, इलायची 1 पीस, गुलाब एसेंस 4 से 5 बूंद, घी 200 ग्राम।

विधि :
छने हुए 50 ग्राम मैदे में एक टी स्पून घी का मोयन लें। इस आटे में कम पानी मिलकर मुलायम गूंथ लें। दूसरी तरफ एक पैन में खोवे को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। खोवे में एक चम्मच नारियल व इलायची पावडर, भूनी खसखस और 10 से 15 टुकड़े कटा मेवा मिला लें। इसके बाद 50 ग्राम शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें गुलाब एसेंस मिलाएं।

अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे पतला बेल लें। इसमें खोवे का तैयार मिश्रण भरें और चारों तरफ से पोटली के आकार में मोड़ कर ऊपर से लौंग लगा दें। गर्म घी में बादामी रंग होने तक डीप फ्रॉय करें। तैयार रेसिपी को चाशनी में 15 मिनट तक मिलाएं, ठंडा होने के बाद चांदी का वर्क लगा दें। दिवाली के पर्व पर घर आए मेहमानों को पेश करें।

नोट : पचास ग्राम मैदे में करीब 7-8 लवंग लता तैयार होती है। ठंडी होने पर इसे आठ-दस दिन एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं।