1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. पारंपरिक दिवाली पकवान : मावे की करंजी
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2014 (14:52 IST)

पारंपरिक दिवाली पकवान : मावे की करंजी

करंज्या
सामग्री : 
 
250 ग्राम मैदा, पाव कटोरी घी (मोयन के लिए), 150 ग्राम मावा, 200 ग्राम पिसी चीनी, पाव कटोरी कटे मेवे, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, 1 कटोरी चीनी, किशमिश, तलने के लिए घी, पाव कटोरी दूध।
 

 
विधि : 
 
मावे को चलनी से छान कर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी सेंक कर ठंडा कर लें। अब उसमें शक्कर बूरा, कटे मेवे, इलायची पावडर, किशमिश, डालकर अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
 
मैदे में मोयन डाल कर गूंथ कर रख लें। मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर गोल पूरी बेलकर मावे का मिश्रण भरें और ऊपर से दूसरी पूरी ढंककर किनारों पर दूध लगा कर उसे चारों ओर से चिपका दें। थोड़ी देर कपड़े पर सुखने के लिए रखें। 
 
इस तरह सभी करंजी तैयार कर लें और एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर तल लें। तैयार मावे की करंजी गरमा-गरम सर्व करें।