• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

एप्पल स्नो

खाना खजाना
ND

सामग्री :
4 सेब, 4 बड़ी चम्मच चीनी, 4 औंस क्रीम, 4 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी, आधी छोटी चम्मच केसर, 1 बड़ी चम्मच पिसी चीनी, 1 पौंड आइसक्रीम।

विधि :
सेब छीलकर कस लें। 1 प्याला पानी में कसे हुए सेब, चीनी, दालचीनी, लौंग और केसर डालकर गाढ़ा होने तक पकाइए, बीच-बीच में चलाती रहिए।

पक जाने पर ठंडा कर लें। क्रीम में पिसी चीनी मिलाकर बर्फ पर रखकर खूब फेंटें। जब खूब फेन हो जाए, तो आधी क्रीम सेब में मिला दें। बाकी की आधी क्रीम को और ज्यादा फेट कर आइसिंग के लिए कड़ी कर लीजिए।

किसी गहरी तश्तरी में सेब रखकर बीच में खाली रखें, परोसने के समय बीच में आइसक्रीम डाल दें और सेब के ऊपर कड़ी क्रीम को कपड़े में छेद करके उसमें दबाकर फूल पत्ती बनाकर सजा कर परोसें।