Hanuman Chalisa

Gajar Ka Halwa Recipe : लाजवाब गाजर का हलवा कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी और 5 फायदे

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (17:30 IST)
Carrot halwa recipe : Winter (विंटर) के मौसम में लाल-लाल और मीठी गाजर (Carrot) स्वाद में मीठी होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। गाजर देखते ही तुरंत हलवे की याद आती है। जानिए यहां कैसे बनाएं गाजर का टेस्टी हलवा कि मन ललचा जाएं- पढ़ें 5 फायदे भी-

लाजवाब गाजर का हलवा

सामग्री:Ingredients for Delicious Gajar Halwa 
 
1 किलो साफ पानी से धुली हुई फ्रेश गाजर (कद्दूकस की हुई), 500 ग्राम दूध, 200 ग्राम मावा, 2 चम्मच घी, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, कुछेक केसर लच्छे, 1/2 चम्मच पिसी इलायची पाउडर। 
  
विधि: Gajar Halwa How to make 
 
एक बड़े पैन में दूध और कद्दूकस की हुई गाजर को धीमी आंच पर उबालने रख दें। उबाल आने के बाद केसर डाले दें। पूरा दूध ओटने तक इसे उबलने दें। अब मावा डाल दें और तब तक पकाए, जब तक पूरी तरह सूखकर एकजैसा मिश्रण न बन जाए। अब घी डाल दें और थोड़ी देर तक पकने दें। अब ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाएं और गरमा-गरम Delicious Gajar Halwa गाजर का हलवा पेश करें। 
 
5 Health Benefits:जानिए 5 फायदे
 
1. गाजर में मौजूद पोटेशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम ब्लड शुगर को सामान्य रखने तथा डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद है। 
 
2. गाजर में केरोटेनोइड नामक एक खास तत्व होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर, कोलोन और स्तन कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर माना गया है। 
 
3. गाजर के सेवन से शरीर के इम्यून सिस्टम को ताकत मिलती है। 
 
4. गाजर का सेवन प्रोटीन बढ़ाने, कैल्शियम और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 
 
5. गाजर में मौजूद विटामिन 'सी' जहां घावों को ठीक करता हैं, वहीं मसूडों को भी स्वस्थ रखने में लाभदायी है। 
 
Carrot halwa recipe

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख