sundarkand

Gond ke Laddu recipe : हार्ट और कैंसर जैसी बड़ी समस्या से रखेंगे दूर, विंटर में खाएं ये खास लड्‍डू

Updated: रविवार, 21 नवंबर 2021 (17:25 IST)
gond laddu
 
Winter food सर्दी के मौसम में खासतौर पर गोंद, अखरोट, खजूर, घी इन सबको मिलाकर लड्‍डू बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये लड्‍डू दिल की बीमारी और कैंसर जैसी बड़ी समस्याओं को दूर रखने में लाभदायी है, तो देर किस बात की...। आप भी सर्दभरे मौसम में बनाएं ये खास लड्‍डू Gond ke Laddu recipe और बने रहे सेहतमंद-  
 
Gond ke Laddu recipe : लाजवाब गोंद के लड्‍डू 
 
सामग्री : ढाई कप उड़द का आटा, 150 ग्राम गोंद, 500 ग्राम बादाम, खजूर और अखरोट की कतरन, 250 ग्राम खोपरा बूरा, 350 ग्राम शकर का बूरा, आधा चम्मच इलायची पावडर, आधा चम्मच सौंठ पावडर, शुद्ध घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि : सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर 2-3 घंटे के लिए धूप में रख दें। अब कड़ाही में घी गरम करके सबसे पहले थोड़ा-थोड़ा गोंद डालें। जब वह आकार में फूलकर दुगना हो जाए तब घी से बाहर निकाल लें। तत्पश्चात बचे हुए घी में आटा डालें और धीमी आंच पर करीब 15-20 मिनट तक भूनें।
 
अब बादाम, खजूर और अखरोट, सौंठ पावडर को उस कड़ाही में डालकर हल्का-सा सेंक लें। अब सभी तली हुई सामग्री में खोपरा बूरा, इलायची और गोंद मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण ठंडा होने पर इसमें शकर का बूरा मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह एकसार कर लें। हाथों में थोड़ा-सा घी लगाकर अपनी पसंद के साइज में छोटे-बड़े जैसे चाहे लड्डू बना लें। Winter Super food ठंड के दिनों में खास उपयोगी ये गोंद के लड्‍डू खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख