Hanuman Chalisa

तीज पर्व पर बनाएं ये 5 खास मीठे पकवान, अभी नोट कर लें रेसिपी

Teej Festival 2022 तीज पर्व का मौका है। यह पर्व या त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने घरों में तरह-तरह के मीठे और नमकीन व्यंजनों को बनाकर उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाती है।


यहां हम आपके लिए खास तौर पर लेकर आए हैं इस दिन बनाई जाने वाली 5 मिठाइयों की स्पेशल रेसिपीज के बारे में...Teej special 5 sweet recipes
 
1. घेवर : Ghevar
 
सामग्री :डेढ़ कटोरी मैदा, 2 कप पानी, डेढ़ बड़ा चम्मच जमा गाढ़ा घी, डेढ़ कप बर्फ का ठंडा पानी, घी, सवा 2 कटोरी शकर, गुलाब पत्ती, चुटकी भर पीला रंग, कटे हुए पिस्ता व बादाम, 1 मटका रखने वाली रिंग।
 
विधि : सबसे पहले जमा हुआ गाढ़ा घी लेकर एक बर्तन में बर्फ के ठंडे पानी के साथ खूब फेंटिए। करीबन 5-10 मिनट बाद घी में से पानी बाहर निकल जाता है। अब पानी निथारकर इसमें थोड़ा-थोड़ा कर मैदा मिलाकर फेंटिए। 
 
जब भजिए से भी पतला घोल तैयार हो जाए, तब छोटी कड़ाही में मटका रखने वाली रिंग रखें। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब रिंग के बीच में धीरे-धीरे धार-सी बनाते हुए मैदे का घोल छोड़ें। रिंग करीब आधा डूबा होना चाहिए। हल्का बादामी होने लगे, तब सलाई की सहायता से घेवर उठा लीजिए। घेवर पर 3-4 बार डेढ़ तार की गर्म चाशनी डालें और तैयार घेवर को मेवे से सजाएं।

2. शाही केसरिया भात- Shahi Kesriya bhat 
 
सामग्री : 1 कटोरी बासमती चावल, डेढ़ कटोरी शकर, इलायची पावडर आधा चम्मच, 5-7 केसर के लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर या आधा चम्मच हल्दी, 15-20 किशमिश (गुनगुने पानी में भीगे हुए), 1 चम्मच घी, 2-3 लौंग, मेवे की कतरन (पाव कटोरी)।
 
विधि : मीठे चावल बनाने के पूर्व 1 घंटे तक गलाकर रखें। अब एक बड़े मर्तबान में पानी उबाल लें। उसमें हल्दी डालें और चावल पकाकर थाली में ठंडा होने के लिए रख दें। दूसरी ओर एक से डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर लें। उसमें पके चावल डालकर कुछ देर चलाएं।

 
अब इलायची एवं मीठा रंग मिलाएं। एक पैन या कड़छी में अलग से घी गर्म करके उसमें लौंग डालें और ऊपर से चावल पर बुरकाएं, साथ ही मेवे की कतरन और भीगे हुए किशमिश भी डालें और मिलाकर ठंडा या गर्म जैसे चाहे शाही केसरिया भात पेश करें।

3. सूजी लड्‍डू- Suji ke laddu 
 
सामग्री : 500 ग्राम सूजी (रवा), 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शक्कर का बूरा, 20-25 किशमिश, इलायची पावडर एवं गुनगुना पानी।
 
 
विधि : सबसे पहले सूजी को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच गरम घी का मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब सूजी को गुनगुने पानी से कड़ा गूंध लें। एक कड़ाही में घी गरम रखें और आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें।
 
अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके बारीक चलनी से छान लें। जब सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसमें शक्कर का बूरा, इलायची पावडर डालकर मिश्रण को एकसार कर लें। अब अगर जरूरत हो तो और घी मिलाती जाएं, ताकि लड्‍डू आसानी से बन सकें। लड्‍डू बनाने के बाद ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार है लाजवाब रवा लड्‍डू।

4. बासमती राइस खीर : Kheer
 
 
सामग्री : 2 लीटर गाढ़ा दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी मेवे की कतरन, 4 बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर, चुटकी-भर मीठा पीला रंग।
 
विधि : सबसे पहले खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर गरम करके 10-15 उबाल लेकर पका लें। अब चावल का पूरा पानी निथार कर दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें।
 
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़े नहीं। जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तब उसमें मेवे की कतरन, इलायची डालें। एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर 5-10 मिनट के लिए उसमें गला दें। तत्पश्चात केसर घोंटें और उबलती खीर में डाल दें। तैयार खीर से भोग लगाएं।

5. काजू बर्फी : Kaju Barfi 
 
सामग्री : 1 कप पिसा हुआ काजू, 5-6 बड़े चम्मच शुगर फ्री, 4-5 केसर के लच्छे, पानी आवश्यकतानुसार, आधा चम्मच इलायची पाउडर और चांदी का वर्क।
 
 
विधि : सबसे पहले एक कड़ाही में पानी, शुगर फ्री और केसर डालें। पानी में शुगर फ्री पूरी तरह से घुलने तक चलाएं। अब उसमें इलायची पाउडर डालें। मिश्रण गाढ़ा होने पर थोड़ा-थोड़ा करके पिसा काजू डालें, लगातार चलाती रहें ताकि गुठलियां ना पड़ें, अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
 
अब तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा हो जाने पर एक थाली में घी का हाथ घुमाएं और तैयार मिश्रण को पूरी तरह एक जैसा फैला दें। अब ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं और अपनी पसंदानुसार चाकू की सहायता से काजू बर्फी कतली के काट लें। घर पर आसान तरीके से तैयार की गई इस बर्फी का भगवान को भोग लगाकर सर्व करें। 


kheer recipe
ALSO READ: 5 special चाय : मॉनसून में बना देगी आपका Mood, हेल्थ के लिए भी Good

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख