sawan somwar

Payasam Recipe : शाही पायसम का राम नवमी पर लगाएं भोग, प्रभु देंगे शुभाशीष

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (17:15 IST)
Festival Food 2020
पूरे भारत वर्ष में खीर बहुत लोकप्रिय डिश है। खीर को कुछ लोग 'पायसम' के नाम से भी जानते हैं। राम नवमी के खास मौके पर इस लाजवाब डिश का भगवान को भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानें सरल विधि- 
 
सामग्री :
 
2 लीटर ताजा दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, 4 बड़े  चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम खीर बनाने से 1-2 घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर 4-5 उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथारकर दूध में डाल दें। बीच-बीच  में चलाती रहें।
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शकर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़ें नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें।
 
अब एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें और उबलती हुई खीर में डाल दें। 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें और फिर आंच बंद कर दें। तैयार शाही लाजवाब पायसम से भगवान को भोग लगाएं। फिर सबको प्रसाद बांटे और खुद भी खाएं।

ALSO READ: 5 Recipes for Shri Rama Navami : प्रभु श्री राम का आशीष पाना है तो Ram Navami पर इस नैवेद्य से करें उन्हें प्रसन्न
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख