Hanuman Chalisa

Happy New Year Cake: हेल्दी केक से मनाएं न्यू ईयर और बने रहें हमेशा सेहतमंद, पढ़ें 3 सरल विधियां

वर्ष 2022 New Year Celebration 2022 का आरंभ होने वाला है और अभी भी कोरोना काल बना हुआ है। ऐसे समय में लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है, सर्दभरे इस मौसम में सेहत का ध्यान रखते हुए इस बार आप बनाएं ये खास केक Winter Cakes, जो कि तुलसी, लौंग, दालचीनी के अलावा ओट्‍स केक तथा पेस्ट्री से आप नए साल की शुरुआत करें और बने रहे सेहतमंद- यहां पढ़ें 3 हेल्दी केक की सरल विधिया-Simple and easy cake recipe
 
1. हेल्दी नटमेग केक Nutmeg cake
 
सामग्री : 1 कप मैदा, 1/2 चम्मच पिसा हुआ नटमेग (जायफल), 1/2 चम्मच अदरक (पिसा हुआ), 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनीला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। 
 
विधि : सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शकर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर सजाकर पेश करें।

2. चॉकलेटी स्पंजी केक- New Year Cake Recipe
 
सामग्री : 400 ग्राम चॉकलेट, 200 ग्राम ताजा क्रीम, 8 X  5 X 2 इंच का चॉकलेट स्पांज। 
 
विधि : सबसे पहले क्रीम को तब तक गर्म करें जब तक यह उबल न जाए। अब इसमें चॉकलेट को भलि-भांति मिला लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें जिससे यह ठंडी हो सके। अब स्पांज को तीन परतों में काट लें। अब हर परत पर चॉकलेट व क्रीम के ट्रूफल मिश्रण का कुछ हिस्सा फैला दें। स्पांज की एक परत को सिलेंडर के आकार में रोल कर लें। अब इस रोल पर बाकी दोनों परतों को भी सिलेंडर के आकार में रोल करें। 
 
फ्रिज में 4 डिग्री के तापमान में इसे एक घंटे तक ठंडा करें। फ्रिज से बाहर स्पांज रोल को निकालकर बचा हुए मिण उस पर डालें और फ्रिज में 20 मिनट तक रखें। इसे दो भागों में काट लें। ट्रूफल मिश्रण की गार्निश करें और अपनी पसंद से सजाकर पेश करें। 

3. न्यू ईयर स्पेशल : डेलीशियस ओट्स केक oats cake
 
सामग्री : 1 प्याला ओट्स, 1 प्याला मैदा, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, पाव प्याला ब्राउन शुगर, 1 गिलास दही की छाछ, आधा प्याला मक्खन पिघला हुआ, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर। सजाने के लिए कुछेक जेम्स की गोलियां। 
 
विधि : ओट्स को सर्वप्रथम एक घंटा छाछ में भिगो दें। अब उपरोक्त सारी सामग्री को अच्छी तरह फेंटकर भिगोए हुए ओट्‍स में मिला दें। फिर चिकनाई वाली मफिंग ट्रे में सारी सामग्री डाल दें और ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम करके ट्रे उसमें रख दें। 
 
अब 15 मिनट बेक कर डेलीशियस ओट्स केक को ऊपर से जेम्स की गोलियों से सजाकर पेश करें। 

ALSO READ: New Year Cake: बच्चों के पसंदीदा क्रीमी वनीला केक से मनाएं हैप्पी न्यू ईयर

ALSO READ: New Year Cake recipe: न्यू ईयर पार्टी को इस खास केक से बनाए यादगार, नोट करें रेसिपी

Nutmeg Cake

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख