suvichar

ठंड भगाने के साथ-साथ सेहतमंद भी बनाए रखेगा यह व्यंजन, सर्दी के मौसम में अवश्‍य करें ट्राय...

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (14:38 IST)
सामग्री : 
500 ग्राम मावा, 150 ग्राम मूंग दाल, 400 ग्राम चीनी, 100 ग्राम गोंद, 125 ग्राम बादाम, 1 चम्मच केसर, पाव कटोरी बादाम की कतरन (अलग से) 1/2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, शुद्ध घी आवश्‍यकतानुसार।

 
विधि : 
सबसे पहले गोंद को धूप में सुखा लें। फिर मूंग दाल और बादाम रात को अलग-अलग भिगो दें। सुबह पानी निथार लें। बादाम छील लें, मूंग दाल व बादाम अलग-अलग दरदरा पीस लें। 
 
अब गोंद को मोटा दरदरा करके छान लें और चूरा अलग रख लें। मावा भी मोटी चलनी से छान कर अलग रख लें। एक कड़ाही में घी गरम करके मोटा गोंद तल लें। 
 
फिर उसी घी में दाल और बादाम डालकर धीमी आंच में हल्का गुलाबी सेक लें। दोनों अच्छी तरह भून जाने पर गोंद का चूरा और मावा उसमें डालें और 5 मिनट और सेंक कर, उतार कर ठंडा कर लें। अब चाशनी बनाकर उसमें भुना हुआ मिश्रण, बादाम की कतरन, केसर, तली हुई गोंद और इलायची अच्छी तरह मिला दें।

फिर थाली में घी का हाथ लगाकर इसे फैलाकर जमा दें और अपने पसंद की आकार में चक्की या बरफी (मूंग दाल का गोंद पाक ) काट लें। ठंड के दिनों के लिए खास तौर पर बनाया गया यह व्यंजन सेहत के लिए बहुत लाभदायी साबित होगा।

ALSO READ: फूली हुई गोंद के लड्‍डू तो आपने खाए होंगे, लेकिन क्या कच्ची गोंद के लड्‍डू खाए हैं कभी, अगर नहीं तो अभी ट्राय करें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख