Hanuman Chalisa

शीत ऋतु में सेहत के लिए वरदान है मेथीदाना-गोंद के स्वादिष्ट लड्डू

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (11:57 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम मेथीदाना, 500 ग्राम मोटा पिसा गेहूं का आटा, 100 ग्राम खाने वाला गोंद बारीक किया हुआ, 100 ग्राम पिसी छनी बारीक सोंठ, 100 ग्राम खसखस, 250 ग्राम बारीक कटा मेवा, एक किलो गुड़, 250 ग्राम शकर का बूरा (पिसी शकर), 10 ग्राम इलायची पावडर, 750 ग्राम से एक किलो तक शुद्ध घी। (साबुत बादाम और चांदी के वर्क सजाने के लिए)। 
 
विधि : 
 
मेथीदाने को साफ करके दो दिन पानी बदलकर भिगोएं। ताजे पानी से धोकर बारीक पीस लें। मोटे तले की फ्राइंगपेन में एक बड़ा चम्मच घी डालकर कम आंच में भूनें। घी की जरूरत लगने पर थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए भूनते रहें। 
 
ब्राउन होने और खुशबू आने पर उतार लें। आटे को छानकर घी के साथ अलग से इसी तरह भून लें। गोंद को घी में फुलाकर हल्का-सा कुचल लें। कम गरम घी में सोंठ और खसखस को डालकर निकाल लें। गुड़ को कूटकर या बारीक करके घी के साथ चलाएं। जब गुड़ घी में अच्छी तरह से मिल जाए तो उतार लें। इसमें तैयार की हुई सारी सामग्री, कटे मेवे, इलायची पावडर मिला दें। आधा बूरा भी मिला दें। 
 
अब गरम रहते ही बचे हुए बूरे को हथेलियों में लगाकर एक साइज के लड्डू बना लें। साबुत बादाम और चाहें तो चांदी के वर्क हर लड्डू पर लगा दें। यह लड्डू कमर दर्द, गठिया, जोड़ों का दर्द और वात विकार के रोगों में लाभदायी हैं।
 
ALSO READ: निमाड़ का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है मक्का के पानिये
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख