गुरुवार, 3 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Mango Shrikhand Recipe
Written By

गुडी पड़वा विशेष व्यंजन : लाजवाब आम्रखंड

Mango Shrikhand Recipe
सामग्री :
 
आधा किलो  फ्रेश चक्का (श्रीखंड का), आधा किलो शक्कर, एक आम, दो सौ ग्राम रबड़ी, इलायची, बादाम व पिस्ता कतरन, केसर इच्छानुसार।
 
विधि : 
सबसे पहले एक बर्तन में चक्का लेकर उसमें शक्कर मिलाएं। अब आम को छीलकर उसका ज्यूस बनाएं (आम को ऐसे ही फेंटें, इसमें पानी और दूध ना डालें। अगर ज्यादा ही आवश्यकता हो तो बिलकुल थोड़ा दूध मिला लें।)। 
 
अब चक्का व आम का ज्यूस मिक्स कर महीन कपड़े से छानें। अब उसमें रबड़ी मिलाकर हिलाएं। इलायची, बादाम-पिस्ता की कतरन और केसर डालें और मिश्रण में अच्छे से मिलाकर, फेंटकर फ्रिज में ठंडा करें। लाजवाब आम्रखंड पेश करें।